6 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वाराणसी के एक और विद्यालय को पीएम श्री का दर्जा, जानें क्या है यह दर्जा और क्या मिलती हैं सुविधाएं

Pm shree schools in varanasi। Varanasi education news: वाराणसी के रामनगर स्थित राधा किशोरी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज को भी पीएम श्री विद्यालय का दर्जा दिया गया है। शासन की तरफ से जारी की गई सूची में इस विद्यालय का नाम भी शामिल है।

2 min read
Google source verification
Pm shree school

AI image

PM Shree Schools in varanasi: वाराणसी के एक और विद्यालय को पीएम श्री का दर्जा मिला है, जिसके बाद जिले में पीएम श्री विद्यालयों की संख्या 6 हो गई है। इस विद्यालय को पीएम श्री का दर्जा मिलने के बाद यहां बच्चों को पढ़ने के लिए आधुनिक सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। इसके साथ ही बच्चों के कौशल विकास को लेकर भी तरह-तरह की सुविधा और शिक्षा दी जाएगी। सरकार द्वारा विशेष सुविधाएं देने के बाद विद्यालय का विकास और तेजी से होगा।

प्रदेश के तीन विद्यालयों को मिला पीएम श्री का दर्जा

वाराणसी के रामनगर स्थित राधा किशोरी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज को भी पीएम श्री विद्यालय का दर्जा दिया गया है। शासन की तरफ से जारी की गई सूची में इस विद्यालय का नाम भी शामिल है। सूची के मुताबिक, पूरे प्रदेश के तीन राजकीय विद्यालयों को पीएम श्री का दर्जा दिया गया है, जिसमें वाराणसी का भी विद्यालय शामिल है। पीएम श्री का दर्जा दिए जाने के बाद राधा किशोरी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में कौशल विकास, इंफ्रास्ट्रक्चर एवं पर्यावरण के अनुकूल शिक्षा दीक्षा उपलब्ध कराई जाएगी और विद्यालय को सरकार की तरफ से विशेष अनुदान भी दिया जाएगा। इतना ही नहीं यह विद्यालय आसपास के विद्यालयों का मार्गदर्शन और नेतृत्व भी करेगा।

पीएम श्री का दर्जा मिलने के बाद विद्यालय की प्रधानाचार्या साधना राय ने खुशी जताई है। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में विद्यालय में करीब 2400 छात्राओं का नामांकन है और इसमें कक्षा 5 से लेकर इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई कराई जाती है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में हर तरह की सुविधाएं मौजूद हैं, जिसके बाद केंद्र सरकार की तरफ से सभी मानकों पर खरा उतरने के बाद अब विद्यालय को पीएम श्री का दर्जा दिया गया है।

इससे पहले 5 विद्यालयों को मिल चुका है दर्जा

बता दें कि इससे पहले वाराणसी में पीएम श्री राजकीय क्वीन्स इंटर कॉलेज, पीएम श्री राजकीय प्रभु नारायण इंटर कॉलेज, पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज जक्खीनी, पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मलदहिया और पीएम श्री राजकीय अभिनव इंटर कॉलेज को यह दर्जा दिया गया था। इसके बाद राधा किशोरी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज को यह उपलब्धि हासिल हुई है। जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया है कि पीएम श्री का दर्जा मिलना एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि अब विद्यालय में विकास का कार्य तेजी से होगा और बजट भी पर्याप्त उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस विद्यालय में छात्राओं को आधुनिक और कौशल विकास की शिक्षा भी दी जाएगी।

क्या मिलती है सुविधा

दरअसल, पीएम श्री विद्यालयों में डिजिटल बोर्ड, आधुनिक विज्ञान प्रयोगशालाएं, आईसीटी लैब और अटल थिंकिंग लैब की सुविधा प्रदान की जाती है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर आधारित खेल आधारित शिक्षण इसके साथ ही प्रयोग और समझ आधारित शिक्षा प्रदान की जाती है। यही नहीं विद्यार्थियों को कौशल विकास और व्यावसायिक शिक्षा भी मुहैया कराई जाती है और विद्यालय परिसर में सौर ऊर्जा, वर्षा जल संचय, अपशिष्ट प्रबंधन की आधुनिक सुविधाएं मिलती है।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग