4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलने पहुंची यह महिला, कहा- मैं जिंदा हूं

खुद को जिंदा साबित करने की गुहार लगा रही महिला

2 min read
Google source verification
Cm Yogi Adityanath

सीएम योगी आदित्यनाथ

वाराणसी. बड़गांव थाना क्षेत्र के रसुलहां गांव की एक महिला खुद को जिंदा साबित करने के लिए ग्राम विकास अधिकारी से लेकर डीएम, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तक से गुहार लगाई।

यह भी पढ़ें- BHU Kand : 14 करोड़ रुपये, 707 गार्ड, 32 सुरक्षा अधिकारी, 60 आर्म गार्ड फिर भी सुलगता रहा BHU

कहीं भी न्याय की किरण न दिखने पर इंसाफ की खातिर वह महिला मुख्यमंत्री की चौखट पर पहुंच गई। महिला वह मुख्यमंत्री ने संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी को मामले की जांच कर कार्रवाई को निर्देशित किया है।

यह भी पढ़ें- संस्कृत विश्वविद्यालय में ढोल-नगाड़े संग विभिन्न पदों के लिए 71 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

बतादें कि रसुलहां गांव की मुन्नी देवी पुत्री स्व. शिवजतन सोनी कई वर्ष पूर्व ही पट्टीदारों के उत्पीड़न और साजिश में फंसकर वर्षों दर-दर की ठोकर खाने के बाद जब अपने पिता के घर पहुंची तो देखा कि उसके सिेर से मां-बाप का साया उठ चुका था।

यह भी पढ़ें- जिसके कार्यकाल में हुई थी राजघाट पुल पर भगदड़, उनको मिली है कुंभ कराने की जिम्मेदारी

उनके गुजर जाने के बाद पट्टीदारों ने मुन्नी देवी को भी मृत घोषित कर उसकी लाखों रुपये की सम्पत्ति अपने नाम करा लिया। इसकी जानकारी होने पर मुन्नी देवी खुद को जिंदा साबित करने में लग गई।

यह भी पढ़ें- NABH से मिली ग्रेडिंग तो यूपी का पहला आयुष अस्पताल होगा राजकीय आयुर्वेद कॉलेज

पैतृक सम्पत्ति पाने के लिए 5 जुलाई 2017 से उसने ब्लॉक स्तर से लेकर जिला स्तर के अधिकारियों के यहां न्याय के लिए प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाती रही।

यह भी पढ़ें- पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र को मिली एक और सौगात, दुबई भेजी गयी हरी मिर्च व मटर

लेकिन, उसे कहीं से न्या नहीं मिला। अंत में उसने 12 दिसम्बर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रार्थना पत्र पर कार्यवाही करते हुए डीएम वाराणसी को मामले के निस्तारण का आदेश दिया।

Story Loader