वाराणसी

Varanasi News : क्रिकेट की गेंद लेने छत पर चढ़ा था युवक, करंट लगने से मौत, अब मचा है कोहराम

Varanasi News : वाराणसी में मुनारी इलाके में सघन सहकारी समिति की छत पर चढ़े युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गयी। युवक क्रिकेट की बॉल लेने गया था, जब यह हादसा हुआ। फिलहाल परिजनों में इस घटना के बाद कोहराम मचा हुआ है।

less than 1 minute read
Sep 17, 2023
Varanasi News

Varanasi News : मुनारी स्थित खेल मैदान में क्रिकेट खेल रहे युवकों में से एक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गयी। यह हादसा तब हुआ जब युवक प्लेयर द्वारा मारी गयी गेंद को उतारने के लिए सघन सहकारी समिति की छत पर चढ़ा था। वहां से गुजर रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से उसकी जान चली गयी। फिलहाल इस सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और ग्रामीण बिजली विभाग को कोस रहे हैं। ग्रामीणों एक अनुसार पहले भी बिजली विभाग को यह तार हटाने की मांग की गयी थी।

मुनारी क्रिकेट मैदान में चल रहा था क्रिकेट पर तभी...

स्थानीय लोगों ने बताया कि रोज की तरह युवक मुनारी क्रिकेट मैदान में क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान गेंद पास बने सघन सहकारी समिति के कार्यालय के छत पर चली गई। इसपर उसे उतारने के लिए हडियाडीह गांव निवासी गोलू यादव (25) छत पर चढ़ गया। कुछ देर बाद भी गोलू नीचे नहीं आया ऊपर चढ़े तो गोलू सघन सहकारी समिति के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार से चिपका हुआ था। लाइट कटी हुई थी। ऐसे में दोस्त उसे हटाकर अस्पताल ले गेय जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों में मचा कोहराम, कर दिया दाह संस्कार

इस सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन बिना पुलिस को सूचना के अनुसार उसका दाह संस्कार भी कर दिया। वहीं ग्रामीणों ने कहा इस सम्बन्ध में कई बार बिजली विभाग से शिकायत की है पर अभी तक यह तार नहीं हटाया गया है।

Published on:
17 Sept 2023 07:35 pm
Also Read
View All

अगली खबर