16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather: मानसून पर मौसम विभाग ने दी अहम जानकारी, 10 साल में दूसरी बार होने जा रहा ऐसा

Weather Forecast News: इस साल मानसून की बारिश देखने के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। मानसून तय तारीख से लेट है।

less than 1 minute read
Google source verification
Monsoon news

मानसून बंगाल की खाड़ी में आकर अटक गया है।

Weather Forecast News: केरल में मानसून के दस्तक देने की तारीख 1 जून है। मौसम विभाग ने इस साल 4 दिन की देरी से 4 जून को केरल में मानसून के आने का अनुमान जताया था। 4 जून को भी बंगाल की खाड़ी में मानसून के अटक जाने की वजह से केरल में मानसून नहीं आ सका है। अब मानसून 3 दिन और लेट हो गया है। इसका असर यूपी पर भी पड़ने जा रहा है। यूपी में एक दशक में दूसरी बार मानसून जुलाई में दस्तक देगा।

यूपी में 5 जुलाई को आएगा मानसून
उत्तर प्रदेश में भी इस बार मानसून के देर से पहुंचने की संभावना है। इस बार 5 जुलाई को यूपी में मानसून पहुंच सकता है। बीते दस सालों में सिर्फ दूसरी बार होगा जब मानसून के लिए जुलाई तक इंतजार करना पड़ेगा। 2013 से अब तक की बात करें तो सिर्फ 2022 में ही मानसून ने जुलाई तक इंतजार कराया।

उत्तर प्रदेश में मानसून 2013 में 17 जून को आया था। इसके बाद 2014 में 12 जून, 2015 में 26 जून, 2016 में 20 जून, 2017 में 28 जून, 2018 में 26 जून, 2019 में 25 जून, 2020 में 24 जून और 2021 में 18 जून को मानसून ने दस्तक दी थी। बीते साल यानी 2022 में मानसून 20 जुलाई को आया था। इस साल मानसून लेट है लेकिन बीते साल के मुकाबले करीब 15 दिन पहले ही दस्तक देगा।

यह भी पढ़ें: कानपुर का 4 हजार साल पुराना जगन्नाथ मंदिर, जिसके पत्थर करते हैं मानसून की भविष्यवाणी, कभी नहीं होती गलत