2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पल्लवी पटेल अखिलेश यादव का साथ छोड़ राहुल गांधी का थामेंगी हाथ? किया बड़ा ऐलान

सिराथु विधायक पल्लवी पटेल (pallavi patel supposed to join congress) भी कांग्रेस की न्याय यात्रा में शामिल होंगी। काशी विश्वनाथ का दर्शन करने के बाद यात्रा में शामिल होंगी।

less than 1 minute read
Google source verification
Will Pallavi Patel leave Akhilesh Yadav and join hands with Rahul Gandhijpg

सिराथु विधायक पल्लवी पटेल और राहुल गांध्‍ा

कांग्रेस की न्याय यात्रा में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव सहित गठबंधन के अन्य नेता भी शामिल होंगे। पल्लवी पटेल 16 फरवरी को रात या 17 फरवरी की सुबह वाराणसी आएंगी। बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजर करने के बाद रैली में शामिल होंगी।


कांग्रेस न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए कार्यकर्ताओं की बैठक चल रही है। बैठक में रैली की आगे की रणनीतियों पर चर्चा होगी। रैली को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को जुटाया जाएगा। रैली विश्वनाथ बाबा का दर्शन करने के बाद गोदौलिया, लक्‍शा, रथ यात्रा मंडुआडीह और लोता होते हुए भदोही निकल जाएगी।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल गांधी वाराणसी में गोलगड्डा, पीलीकोठी, विश्वेरश्वर गंज, मैदागिन होते हुए काशी विश्वनाथ धाम पहंचेंगे। यहां दर्शन-पूजन के बाद भदोही रवाना हो जाएंगे। यात्र अमेठी, लखनऊ, बरेली और आगरा होते हुए राजस्‍थान जाएगी।

विधायक पल्लवी पटेल ने सपा नेतृत्व पर निशाना साधा। पल्लवी पटेल ने कहा कि पी‌डिए के साथ धोखा है। मैं इसमें शामिल नहीं हूं। सपा विधायक और अपना दल कमेरावादी की नेता पल्लवी पटेल ने कहा कि राज्यसभा चुनाव के उम्मीदवारों में पीडीए को प्रतिनिधित्व नहीं मिला। यह पीडीए के साथ धोखा है। पीडीए यानी पिछड़ा, दलित अल्पसंख्यक समाज। पल्लवी पटेल ने कहा कि सपा को पिछडा, दलित और अल्पसंख्यक समाज के लोग वोट करते है, लेकिन राज्यसभा के उम्मीदवारों में पीडीए के लोग शामिल नहीं हैं। ये पीडीए के साथ धोखा है। मैं इसमें शामिल नहीं हूं।

Story Loader