2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इन महिलाओं को आप भी करेंगे सलाम, 10-10 रुपये जोड़ कर शहीद के परिजनों के लिए जुटायी 21 लाख की धनराशि

पीएम नरेन्द्र मोदी को सौंपा चेक, जानिए क्या है कहानी

2 min read
Google source verification
PM Narendra Modi

PM Narendra Modi

वाराणसी. वीर सपूतों के लिए देश के नागरिकों में कितना सम्मान व प्यार है इसका एक और उदाहरण शुक्रवार को बड़ालालपुर स्थित ट्रेड फैसिलिटी सेंटर में देखने को मिला। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं ने 10-10 रुपये जोड़ कर शहीद के परिजनों के लिए 21 लाख जुटाये थे। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित समारोह में महिलाओं ने पीएम नरेन्द्र मोदी को २१ लाख का चेक दिया।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी का बयान महादेव ने कहा कि बोलते बहुत हो कुछ करके दिखाओगे

स्वंय सहायता समूह की महिलाओं ने आपस में चंदा जुटा कर यह धनरािश एकत्रित की है। ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाली महिलाएं इस समूह से जुड़ कर स्वालंबी बन रही है। इसके बाद ही उन्होंने शहीदों के परिजनों के लिए इतनी रकम जुटायी है। पीएम नरेन्द्र मोदी ने मंच से सेल्फ हेल्प ग्रुप की जमकर तारीफ की है। पीएम ने कहा कि यह अभियान देश के लगभग छह सौ जिलो में फैल चुका है। छह करोड़ बहने इस योजना से जुड़ चुकी है। एक बहन के जुडऩे का मतलब होता है कि पूरा परिवार जुड़ गया है। सरकार का प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्र की अधिक से अधिक महिलाओं को इस अभियान से जोड़ा जाये।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी को लेकर बड़ा खुलासा, अब तक कर चुके हैं इतने रुपये दान

पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा कि इस महिला ग्राम प्रधान की बात को बनायी है अपनी प्रेरणा
पीएम नरेन्द्र मोदी ने गुजराज की एक घटना की चर्चा की है। बताया कि जब मैं गुजरात का सीएम था तो वहां के एक गांव की महिलाएं मिलना चाहती थी। उस गांव में सबसे खास बात थी कि महिला ग्राम प्रधान कक्षा पांच पास थी और अन्य महिलाएं पढ़ी नहीं थी। गांव में कोई पुरुष चुनाव नहीं लड़ा था सिर्फ महिला ही चुनाव जीत कर आयी थी। मैंने जब महिला ग्राम प्रधान से पूछा कि चुनाव जीत कर गांव में क्या काम करेगी तो महिला ने कहा कि ऐसा काम करेंगे कि गांव में कोई गरीब न रहे। पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा कि महिला ग्राम प्रधान की बात आज भी मेरे लिए प्रेरणा बनी रहती है और मेरा प्रयास रहता है कि इतन काम किया जाये कि देश से गरीबी ही खत्म हो जाये।
यह भी पढ़े:-प्रवीण तोगडिय़ा का पीएम नरेन्द्र मोदी पर बड़ा हमला, कहा पांच साल में शहीद हो गये इतने सैनिक

Story Loader