1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस आसान योग से चेहरा बनेगा खूबसूरत, गुलाबी निखार के लिए नहीं पड़ेगी किसी प्रोडक्ट की जरूरत

इस आसान योग से गुलाबी निखार के लिए नहीं पड़ेगी किसी प्रोडक्ट की जरूरत

2 min read
Google source verification
yoga for glowing and beautiful face on 21 june international yoga day

इस आसान योग से चेहरा बनेगा खूबसूरत, गुलाबी निखार के लिए नहीं पड़ेगी किसी प्रोडक्ट की जरूरत

वाराणसी. हर किसी की चाहत होती है कि, उसका चेहरा ग्लो करे। खासकर लड़कियां अपनी स्किन को लेकर काफी चिंतित रहती है। अच्छी स्किन की चाहत के लिए आप तरह-तरह के कास्मेटिक औऱ ब्यूटी प्रोडक्ट का यूज करती है। लेकिन नतीजा उल्टा ही होता है। तो आप अपने चेहरे पर नेचुरल निखार के लिए इन योग को ट्राई कर सकती है। योग करने से चेहरे की झाइयां, दाग, धब्बे, कालेपन को दूर को किया जा सकता है।

कपोल शक्ति

कपोल शक्ति योग चेहरे के लिए सबसे अच्छा योग माना जाता है। चेहर पर निखार के लिए इस योग को जरूर ट्राई करें। करना क्या है कि, सबसे पहले सुखासन या फिर पद्मासन में बैठ जाना है, फिर दोनों हाथों की 8 अंगुलियों के आगे के भाग को मिलाकर दोनों अंगूठे से दोनों नाकों के छिद्र को बंद कर लेना है। इसके बाद सांस को अंदर की तरफ खींचना है। अब दोनों अंगूठों से नाक के छिद्रों को बन्द कर लें और अपने गालों को गुब्बारे की तरह फुलाना है साथ ही अपनी क्षमता के हिसाब से सांस रोककर धीरे-धीरे बाहर छोड़ें। ऐसा कम से कम 20 बार करेना होगा।

इसके अलावा चेहरे के लिए कुछ आसान योग हैं, जिन्हें फॉलो कर आप भी चमकती त्वचा पा सकते हैं। पद्मासन में बैठकर, गाय या भैंस चारा खाने के बाद जुगाली करती है वैसे ही चलाएं। 2 मिनट तक ऐसा करें।

सुखासन में बैठकर दोनों हाथों की अंगुलियों से अपने गालों को थपथपाना है। जैसे की आप खुद को दुलार से तमाचा मार रहे हैं, ऐसा रोज 5 मिनट तक करें।

हंसना चेहरे के लिए सबसे अच्छा योग माना जाता है। तो आप भी खूब जोर से हंसिये, इसे हास्‍यासन कहा जाता है। हंसिये इतना कि, आंखों में आंसू आ जाए। जब हम हंसते तो सभी 600 मांसपेशियों की कसरत एक साथ होती है। ठहाका लगाकर हंसने से फेफड़ों में ऑक्सीजन ज्यादा जाती है। जिससे रक्त शुद्ध होता है और चेहरा गुलाब की तरह खिल उठता है।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग