2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फोटो आर्टिस्ट सिर्फ फोटो नहीं खींचता, बल्कि इतिहास को संजोता है: नारायण द्रविड़

विश्व फोटोग्राफी दिवस पर न्यू बनारस कैमरा सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित मॉडल फोटोग्राफी कार्यशाला में युवा फोटोग्रापफरों के लिए एक बैंक्वेट हॉल में मॉडल फोटोग्राफी कार्यशाला आयोजित की गई। इस मौके पर दिग्गज फोटोग्राफरों ने युवाओं को फोटोग्राफी स्किल के गुर सिखाए। फिर बेहतरीन फोटोग्राफरों को सम्मानित किया गया।  

2 min read
Google source verification
मॉडल फोटोग्राफी कार्यशाला में सम्मानित विजेता

मॉडल फोटोग्राफी कार्यशाला में सम्मानित विजेता

वाराणसी. विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर न्यू बनारस कैमरा सोसाइटी के तत्वावधान में फोटो आर्टिस्टों के लिए हाई फैशन शूट पर कार्यशाला और छाया चित्र प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस मौके पर युवा फोटोग्राफरों को फोटोग्राफी की बारीकियां सिखाई गईं। यही नहीं, बेहतरीन फोटोग्राफ्स के लिए फोटोग्राफरों को सम्मानित किया गया।

फोटो आर्टिस्ट सिर्फ फोटो नहीं खींचता, बल्कि इतिहास को संजोता है

प्रमुख अतिथि एवं वरिष्ठ फोटोग्राफर नारायण द्रविड़ ने बताया कि एक फोटो आर्टिस्ट सिर्फ फोटो नहीं खींचता, बल्कि एक इतिहास को संजोता है। फिर चाहे वो किसी व्यक्ति, स्थान या किसी कार्यक्रम की तस्वीर हो। ऐसे में हर छायाकार को हर तस्वीर इस तरह लेनी चाहिए जिससे वो आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्त्रोत बन सके।

पूर्वांचल के फोटोग्राफरो का हुआ जमावड़ा

रामकटोरा स्थित एक बैंक्वेट हॉल में शहर समेत पूर्वांचल के विभिन्न जिलों से आए छाया कलाकारों फोटोग्राफी से जुड़ी बारीकियों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर छायाचित्र प्रतियोगिता भी आयोजित की गई जिसमें प्रथम पुरस्कार मोहम्मद अंजुम, द्वितीय रविकांत श्रीवास्तव और तृतीय पुरस्कार संजय चक्रवर्ती को मिला। इन पुरस्कारों को ख्यातअस्थि रोग चिकित्सक डॉ. गौतम चक्रवर्ती ने प्रायोजित किया। वहीं, उत्तर प्रदेश स्वतंत्र फोटोग्राफर एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रशेखर ने अपने गुरू स्व. सतीश चंद्र श्रीवास्तव (चित्रांकित स्टूडियो) के सम्मान में फोटो आर्टिस्ट अशोक लालवानी और अमित राज को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया। छायाचित्र प्रतियोगिता के निर्णायक इंदौर कैमरा क्लब के अध्यक्ष अखिल हार्डिया रहे।

कार्यशाला में मॉडल मोनी सिंह ने पोज दिए और छायाकारों ने अच्छे चित्र बनाए

मॉडल फोटोग्राफी कार्यशाला में मॉडल मोनी सिंह ने पोज दिए और छायाकारों ने अच्छे चित्र बनाए। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश स्वतंत्र फोटोग्राफर एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रशेखर ने कहा कि वर्तमान में फोटोग्राफी की तेजी से बदलती तकनीक से सभी फोटोग्राफर्स को प्रशिक्षित होना आवश्यक है। इस मौके पर ये घोषणा की गई कि संस्था की तरफ से बनारस के अलावा पूर्वांचल के सभी प्रमुख जिलों में समय-समय पर कार्यशाला आयोजित करायी जाएगी। बरेली के ख्यात छायाकार रोहित सूरी ने कहा कि छायाकरों को अपना विजन बड़ा करने की जरूरत है। तकनीक की सहायता से हम प्रदेश और राष्ट्रीय पटल पर अपनी छाप छोड़ सकते हैं। वर्तमान में उन्होंने अपने द्वारा राष्ट्रपति भवन की फोटोग्राफी, छायाकारों के सामने प्रदर्शित की।

बिजन दादा को दी गई श्रद्धांजलि

कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। अतिथियों को छायाचित्र प्रतियोगिता में शामिल प्रदर्शित चित्रों का अवलोकन कराया गया। तत्पश्चात न्यू बनारस कैमरा सोसाइटी के विशेष सहयोगी एवं हाल ही में दिवंगत हुए कानू बाबू डेकोरेटर के बिजन दादा के चित्र पर माल्यार्पण कर 2 मिनट का मौन रखा गया।

ये रहे मौजूद

इसके अतिरिक्त प्रमुख वक्ताओं में कमल तोदी, शंकर तोदी, मऊ से सर्वेश शर्मा, जौनपुर से कृष्ण कुमार, आजमगढ़ से अभिषेक सिंह, मिर्जापुर से राकेश विश्वकर्मा रहे। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश स्वतंत्र फोटोग्राफर्स एसोसिएशन, बॉम्बे फोटो स्टोर्स, श्याम फोटो स्टोर, फोटो केयर, श्याम इंडिगो प्रिंट्स, अन्नपूर्णा, डीजीटेक का सक्रिय योगदान रहा। अतिथियों का स्वागत सोसाइटी के अध्यक्ष त्वेशमपति हुदाती ने किया जबकि संचालन सचिव बिनय रावल ने किया और उपाध्यक्ष रंजन गौड़ ने आभार जताया। इस अवसर पर अरविंद कुमार सिंह, प्रवीण सिंह, संजीव सिंह, सूर्यकांत, विनय श्रीवास्तव, अजय पांडेय, राजेश सिंह, अंकुश शाह आदि फोटो आर्टिस्ट मौजूद रहे।

Story Loader