29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

युवक का पादरी पर आरोप, कहा धर्म परिवर्तन करने के लिए दिये जा रहे थे 20 हजार रुपये

जौनपुर के बाद पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में हुआ हंगामा, गिरजाघर के पादरी पर लगा आरोप
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 2 Oct 2018, 8:54 PM IST

uproar in Religion change  issue

uproar in Religion change issue

वाराणसी. पांडेयपुर निवासी व महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में बीए तृतीय वर्ष के छात्र ने एक चर्च के पादरी पर धर्म परिवर्तन के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। युवक का आरोप है कि वह निजी कारणों से परेशान था। चर्च के पास एक चाय की दुकान पर बैठा था कि एक चर्च के पादरी आये और टेंशन का कारण पूछा। फिर कहा कि हमारे धर्म में आ जाओ। धर्म परिवर्तन कराने पर २० हजार रुपये भी मिलेंगे। इसके बाद युवक व उसके मित्रों ने चौराहे पर हंगामा कर दिया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठी पटक कर सभी को वहा से हटा दिया।
यह भी पढ़े:-किन्नरों का बड़ा ऐलान, कुंभ में अखाड़ा की तरह नहीं मिली मान्यता तो बदल लेंगे धर्म, मचायेंगे उत्पात

प्रवीण ने कहा कि जब उसे लगा कि धर्म परिवर्तन के लिए उसे उकसाया जा रहा है तो उसने अपने भाई को इसकी जानकारी दी। इसके बाद मौके पर कई लोग पहुंचे और जय श्रीराम का नारा लगाने लगे। बात बिगड़ते देख कर पुलिस ने तुरंत ही हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस का कहना है कि उन्हें अभी तहरीर नहीं मिली है यदि तहरीर मिलती है तो उसी अनुसार कार्रवाई की जायेगी। फिलहाल इस मामले को लेकर चर्चाओं को बाजार गर्म हो गया है। बताते चले कि इसी धर्म परिर्वतन के मुद्दे को लेकर जौनपुर में बड़ा हंगामा हुआ था।
यह भी पढ़े:-किन्नरों ने निभायी शिखंडी की परम्परा, किया त्रिपिंडी श्राद्ध, कहा परिजन तक नहीं लेते हैं अपनो की अस्थियां