1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेहमानों को खिलाएं यह स्पेशल डिश

अगर आप यह सोच रहे हैं कि शाम को घर आने वाले मेहमानों के सामने क्या परोसना है तो आपकी टेंशन यह रेसिपी दूर कर सकती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 18 Apr 2018, 4:21 PM IST

Spinach Dumplings in Curd Curry recipe

Spinach Dumplings in Curd Curry recipe

अगर आप यह सोच रहे हैं कि शाम को घर आने वाले मेहमानों के सामने क्या परोसना है तो आपकी टेंशन यह रेसिपी दूर कर सकती है। स्पिनिच डम्पलिंग्स इन कर्ड करी बहुत ही टेस्टी रेसिपी है और यह फटाफट तैयार भी हो जाती है। बेशक आपके मेहमान इसकी रेसिपी पूछे बिना नहीं रह पाएंगे। यहां पढ़ें स्पिनिच डम्पलिंग्स इन कर्ड करी की रेसिपी -

सामग्री -

स्पिनिच डम्पलिंग्स के लिए
2 कप बारीक कटी हुई पालक
1/2 टी-स्पून बारीक कटी हुई हरी मिर्च
1/4 कप बेसन
1 टेबल-स्पून गेहूं का आटा
2 टी-स्पून लो फैट दही
1/2 टी-स्पून शक्कर
एक चुटकी हींग
नमक स्वादअनुसार

पीसकर मुलायम पेस्ट बनाने के लिए (लगभग 3 टेबल-स्पून पानी का प्रयोग कर)
1 टी-स्पून कटी हुई हरी मिर्च
1 टी-स्पून कटा हुआ अदरक
2 टेबल-स्पून भुनी हुई चना दाल
1 टी-स्पून जीरा

कर्ड करी के लिए
1 कप लो फैट दही
1/2 टी-स्पून हल्दी पाउडर
नमक स्वादअनुसार
2 टी-स्पून तेल
1 टी-स्पून सरसों
1 टी-स्पून उड़द दाल
5 कड़ी पत्ता
2 सूखी कश्मीरी लाल मिर्च , टुकड़ो में तोड़ी हुई
एक चुटकी हींग

सजाने के लिए
2 टेबल-स्पून बारीक कटा हुआ हरा धनिया

विधि -

स्पिनिच डम्पलिंग्स के लिए

सभी सामग्री को एक गहरे बाउल में डालकर अच्छी तरह मिला लें। मिश्रण को 12 भागों में बांटकर, प्रत्येक भाग के गोले बना लें। डम्पलिंग्स को स्टीमर में 5 से 7 मिनट के लिए स्टीम कर लें। एक तरफ रख दें।

कर्ड करी के लिए
दही, हल्दी पाउडर, तैयार पेस्ट, नमक और 1/2 कप पानी को एक गहरे बाउल में मिलाकर अच्छी तरह फेंट लें और एक तरफ रख दें।

एक नॉन-स्टिक कढ़ाई में तेल गरम करें और सरसों और उड़द दाल डालें। जब सरसों के बीज चटकने लगे, कड़ी पत्ता, लाल मिर्च और हींग डालकर मध्यम आंच पर कुछ सेकन्ड तक भून लें। दही का मिश्रण डालकर अच्छी तरह मिला लें और धिमी आंच पर, लगातार हिलाते हुए 2-3 मिनट के लिए पका लें।

परोसने के तुरंत पहले, स्पिनिच डम्पलिंग्स को कर्ड करी में डालकर हल्के हाथों मिला लें और मध्यम आंच पर 1-2 मिनट के लिए पका लें। धनिया से सजाकर तुरंत परोसें।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।