1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वजन को कंट्रोल रखना है तो खा सकते हैं ये चीज

वेज रोल में कैलोरी कम होती है। कम तेल, हरी सब्जी और टमाटर के इस्तेमाल से बने वेज रोल में कई तरह के पौष्टिक तत्त्व होते हैं जिससे फायदा होता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 5 May 2018, 10:53 AM IST

veg roll

veg roll

वेज रोल में कैलोरी कम होती है। कम तेल, हरी सब्जी और टमाटर के इस्तेमाल से बने वेज रोल में कई तरह के पौष्टिक तत्त्व होते हैं जिससे फायदा होता है।

सामग्री:

शिमला मिर्च
पत्ता गोभी
प्याज
हरी मिर्च
सोया सॉस
टमाटर सॉस
लाला मिर्च पाउडर
नमक
तेल
1 कटोरी गेंहू का आटा
1/4 कटोरी बेसन
1/2 कटोरी सूजी
चीज
तेल को एक जगह पर रख लें

विधि -

वेज रोल के लिए पैन में तेल गर्म कर हरी मिर्च डालें और हल्का फ्राई होने पर प्याज डालें। शिमला मिर्च को भूनें फिर पत्ता गोभी ,सोया सॉस व टमाटर सॉस डालकर पकाएं। स्वादानुसार नमक, लाल मिर्च डाल दो से तीन मिनट के लिए पका कर गैस बंद कर दें। 1 कटोरी गेंहू का आटा, 1/4 कटोरी बेसन, 1/2 कटोरी सूजी को लेकर घोल बनाएं। डोसा घोल को तवे पर फैलाएं। इसमें मसाला लगाकर तीन पीस काट लें और सर्व करें।

शरीर को ठंडक देता है मैंगो सैंडविच

मैंगो सैंडविच से गर्मी में शरीर को ठंडक मिलती है और जरूरी पौषक तत्त्व से शरीर मजबूत बनता है। स्वाद बढ़ाने के लिए चॉकलेट के पीस भी डाल सकते हैं।

सामग्री:

मलाई
सफेद ब्रेड
कलरफुल चैरी
केसर का पानी
आम (केसर )
इलायची पाउडर
शक्कर के प्रयोग से स्वादिष्ट और हैल्दी मैंगो सैंडविच बनाएं

विधि -

मैंगो सैंडविच के लिए आम को बारीक काट लें। इसमें 3 चम्मच मलाई डालें व मिक्स करें। स्वादानुसार शक्कर और इलायची पाउडर डालें और मिक्स करें। 15-20 मिनट केसर के पानी में आम को डालें इससे अच्छा रंग आएगा। इसके बाद अच्छे से मैश कर तीस मिनट लिए फ्रिज में रखें। सैंडविच के लिए ब्रेड के चारों कोनों को काट लें और उसमें मैंगो का पेस्ट लगाएं। सैंडविच को चिल्ड करने के लिए फ्रिज में रखें। थोड़ी देर बाद काटकर टैस्टी मैंगो सैंडविच सर्व करें।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।