सुसनेर. सिरपोई में रविवार रात एक 10 फीट लंबे अजगर ने बकरी को शिकार बनाया तो ग्रामीणों ने उसे बचाने के लिए अजगर पर वारकर उसे मार दिया। बाद में अजगर को जलाकर अंतिम संस्कार भी कर दिया। सोमवार शाम 4 बजे वन विभाग को जानकारी लगी जिसके बाद डिप्टी रेजर सियाराम शर्मा के साथ टीम मौके पर पहुंची। मामला सिरपोई गांव का है। यहां एक व्यक्ति के खेत पर अजगर ने बकरी को शिकार बनाने के बाद बकरी के चिखने की आवाज आई। इसके बाद ग्रामीणों ने बकरी को अजगर के चुगल से तो छुड़ा लिया, किंतु खेत पर मौजूद ग्रामीणों ने अजगर को मार दिया। इसके बाद उसे गांव में लेकर आए और अंतिम संस्कार कर दिया। दूसरे दिन सोमवार शाम 4 बजे वन विभाग की टीम को सूचना मिली। इसके बाद टीम पहुंची।
सिरपोई में अजगर के बकरी निगलने की घटना की जानकारी सोमवार शाम 4 बजे मिली थी। इसके बाद वन विभाग की टीम ग्राम पहुंची है। घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
चंदरसिंह पंवार, वन परिक्षेत्र अधिकारी सुसनेर