16 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आगरा
पुस्तक मेला मैदान में बालिका का शव मिलने से सनसनी
Play video

पुस्तक मेला मैदान में बालिका का शव मिलने से सनसनी

आगरा कॉलेज मैदान में बालिका का शव मिलने से सनसनी, हत्या कर फेंके जाने की आशंका

Google source verification

आगरा

image

Abhishek Saxena

Mar 17, 2018

आगरा। आगरा कॉलेज के मैदान में एक बालिका का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बालिका की उम्र आठ वर्ष की है। बालिका फुटपाथ पर फेरी लगाकर गुजर बसर करने वाले परिवार की बताई गई है। पीड़ित परिवार ने बेटी का शव का देखा तो मां का रो रोकर बुरा हाल है।

हत्या कर फेंका गया शव
फुटपाथ पर फेरी लगाकर गुजर बसर करने वाले परिवार को शनिवार की सुबह ऐसी देखनी पड़ेगी उन्होंने सोचा भी नहीं होगा। आठ वर्षीय मासूम की हत्या कर दी गई। बालिका का शव पुस्तक मेले के मैदान में पड़ मिला। आशंका व्यक्त की जा रही है कि हत्या कर यहां शव फेंका गया है। बालिका की हत्या की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ हरीपर्वत रवीना त्यागी ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की है। पुलिस ने बालिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया है। वहीं हत्यारोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। पुलिस के मुताबिक रात में मेले में लोगों की भीड़ रहती है। संभवतया बालिका की हत्या देर रात में की गई है।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश