आगरा। शुक्रवार 11 अक्टूबर को डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी समारोह में दीक्षांत समारोह शुरू हो चुका है। इस समारोह में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल बतौर मुख्य अतिथि आयी हुई हैं। समारोह में 121 मेधावियों को 108 मेडल दिए जाएंगे। मेडल पाने वाले मेधावियों में 98 छात्राएं और 23 छात्र हैं। मेडल में 105 स्वर्ण और 16 रजत हैं। 85 स्वर्ण और 13 रजत पदक छात्राओं को दिए जाएंगे। चार डीलिट, 71 पीएचडी और 127 एमफिल की डिग्री दी जाएंगी।