आगरा में हिन्दुस्तान लीवर के गाेदाम में पूर्व कर्मचारी ने ही की थी लूट, 10 लाख रुपये बरमाद, देखें वीडियो
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आगरा ( Agra ) हिन्दुस्तान लीवर के गाेदाम में हथियारों के बल पर लूट करने वाले गिराेह दाेनाें बदमाशों काे पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से एक का नाम आकाश गुप्ता है जिसे गाेली लगने पर पुलिस ने अस्पताल भिजवाया है। आकाश- गुप्ता और विजय साहू दाेनाें रिश्तेदार हैं। आकाश गुप्ता इसी कंपनी में तीन साल पहले कम्प्यूटर ऑपरेटर था। कर्ज चुकाने के लिए इसने लूट की थी।