आगरा। नगर निगम बोर्ड के वर्तमान सदन के दो वर्ष पूरे होने पर मेयर नवीन जैन ने शहर के लिए बड़ी घोषणा की। मेयर नवीन जैन ने कहा कि एक वर्ष के अंदर शहर से डलाव घर समाप्त कर दिए जाएंगे। लोगों के घर से कूड़ा उठेगा और सीधे अपने स्थल तक पहुचेगा। अब ऐसा नहीं होगा कि शहर में बने डलाव घर पर कूड़ा पहले एकत्र किया जाए, उसके बाद दूसरे स्थान पर पहुंचे। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। मेयर नवीन जैन ने शहरवासियों से अपील की कि स्वच्छता के इस मिशन में उन्हें जनता का सहयोग चाहिये।