5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आगरा

डॉ. रुचि चतुर्वेदी ने इस अंदाज में प्रस्तुत की सरस्वती वंदना कि सब अवाक रह गए, देखें वीडियो

जानी मानी कवयित्री डॉ. रुचि चतुर्वेदी का अंदाज ही निराला है।

Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Aug 25, 2019

आगरा। जानी मानी कवयित्री डॉ. रुचि चतुर्वेदी का अंदाज ही निराला है। जब वे मंच पर कविता पाठ करती हैं तो सब सुनते ही रह जाते हैं। डॉ. हृदेश चौधरी की पुस्तक ‘बोलती सरहदें’ के लोकार्पण से पूर्व डॉ. रुचि चतुर्वेदी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। उनका अंदाज ऐसा था कि हर कोई अवाक रह गया। वीडियो में सुनिए पूरी सरस्वती वंदना।

ये रहे मौजूद
होटल क्लार्क्स शीराज में हुए कार्यक्रम का संचालन हास्य कवि पवन आगरी ने किया। मंच पर ड़ॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अरविन्द दीक्षित, लाड़ले गीतकार सोम ठाकुर, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य निर्मला दीक्षित, प्रसिद्ध कवि विनीत चौहान, पुस्तक रचयिता डॉ. हृदेश चौधरी, इंडियन ऑयल में वरिष्ठ उपमहाप्रबंधक केएस चौधरी विराजमान थे। विशिष्ट अतिथियों में कर्नल जीएम खान, कर्मल यूसी दुबे, कर्नल लोकेश, नगेन्द्र फौजी, प्रसिद्ध हास्यकवि रमेश मुस्कान, डॉ. अजय कुमार सिंह, डॉ. रजनीश त्यागी, डॉ. मधुरिमा शर्मा, कुमार ललित, ठाकुर पवन सिंह, रवीन्द्रपाल सिंह टिम्मा, डॉ. अमी आधार निडर, इंजीनियर दिवाकर तिवारी, समाजसेवी नरेश पारस डॉ. नीलम भटनागर, डॉ मधु भारद्वाज, डॉ. महेश चंद शर्मा, शांति नागर, डॉ. शशि तिवारी, अशोक बंसल अश्रु, सचिन सारस्वत, सुधीर नारायण, डॉ. अनुज त्यागी, अमीर अहमद जाफरी एडवोकेट, रावी ईवेंट के मनीष अग्रवाल, डॉ. वत्सला प्रभारकर, डॉ. महेश धाकड़ आदि मौजूद थे।