3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आगरा
सुहागरात से पहले पति पहुंच गया हवालात, जानिए क्या है मामला
Play video

सुहागरात से पहले पति पहुंच गया हवालात, जानिए क्या है मामला

पुलिस ने नहीं खुलने दिया कंगन, पति को ले आई थाने, नवविवाहिता पहुंची डीएम कार्यालय
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Abhishek Saxena

•

Updated: 8 May 2018, 12:52 PM IST

आगरा। जिलाधिकारी कार्यालय पर हाथों में शादी के बंधे कंगन और शादी का जोड़ा पहने पहुंची इस नवविवाहिता का नाम पूजा है। शादी के जोड़े में पहुंची महिला अपने पति की रिहाई की गुहार लगाने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची थी। दरअसल नवविवाहिता पूजा की शादी 28 अप्रैल को शमशाबाद धिमश्री निवासी शिवम के साथ हुई थी। पूजा का कहना है कि विदाई के बाद 29 अप्रैल को ससुराल पहुंची और अगले दिन गांव में किसी का विवाद हुआ और पुलिस उनके पति को भी पकड़ लिया। पति का 151 की धारा में चालान कर दिया गया है।

जमानत नहीं दी, भेज दिया जेल
पूजा का कहना है कि पति को जेल में बंद कर रखा है। अब तक उसके शादी के कंगन तक नहीं खुल पाए हैं। बेटे के जेल जाने के बाद मां भी बेहद परेशान है। उनका कहना है कि शिवम शोर गुल सुनकर घर से बाहर निकला था और उसे 151 की धारा में सात दिन से जेल में बंद कर रखा गया है। पूरे मामले की शिकायत पर जिलाधिकारी गौरव दयाल ने तत्काल संज्ञान लिया और मामले के निस्तारण के आदेश दे दिए। जिलाधिकारी गौरव दयाल का कहना था कि शमशाबाद के धिमश्री गांव में दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने दोनों ओर से 5 लोगों को जेल भेजा था जिसमें तीन की जमानत हो चुकी है और दो की अभी नहीं हुई है।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश