10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अहमदाबाद

सरखेज में 13 अवैध निर्माण ढहाए, आरक्षित प्लॉट कराया खाली

Ahmedabad: महानगरपालिका (मनपा) ने दक्षिण-पश्चिम ज़ोन, एस्टेट और नगर विकास विभाग ने कार्रवाई करते हुए सरखेज वार्ड में अवैध निर्माणों पर बुलडोज़र चलाया। आरक्षित फाइनल प्लॉट नंबर 104 पर कब्जा जमाने वाले लोगों को पहले नोटिस दिए गए थे, लेकिन उन्होंने निर्माण हटाकर जमीन खाली नहीं की। इसके बाद मनपा ने सोमवार को परिसर से […]

Google source verification

Ahmedabad: महानगरपालिका (मनपा) ने दक्षिण-पश्चिम ज़ोन, एस्टेट और नगर विकास विभाग ने कार्रवाई करते हुए सरखेज वार्ड में अवैध निर्माणों पर बुलडोज़र चलाया। आरक्षित फाइनल प्लॉट नंबर 104 पर कब्जा जमाने वाले लोगों को पहले नोटिस दिए गए थे, लेकिन उन्होंने निर्माण हटाकर जमीन खाली नहीं की।

इसके बाद मनपा ने सोमवार को परिसर से सामान हटवाया और मंगलवार कार्रवाई करते हुए 13 व्यावसायिक प्रकार के निर्माणों को ढहा दिया। कुल 7597 वर्गफीट क्षेत्रफल का आरक्षित प्लॉट खाली कराकर मनपा ने अपने कब्जे में ले लिया।