11 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अहमदाबाद

Ahmedabad: सरखेज में अवैध निर्माण के चलते 32 आवास और 19 कॉमर्शियल इकाइयां ढहाईं

अहमदाबाद शहर के सरखेज क्षेत्र में अवैध निर्माण करते हुए बनाई गईं 51 इकाइयों को महानगरपालिका के एस्टेट विभाग ने मंगलवार को तोड़ दिया। ढहाए गए निर्माणों में 32 आवास और 19 कॉमर्शियल इकाई शामिल हैं।

Google source verification

अहमदाबाद शहर के सरखेज क्षेत्र में अवैध निर्माण करते हुए बनाई गईं 51 इकाइयों को महानगरपालिका के एस्टेट विभाग ने मंगलवार को तोड़ दिया। ढहाए गए निर्माणों में 32 आवास और 19 कॉमर्शियल इकाई शामिल हैं।एस्टेट विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिम जोन के सरखेज क्षेत्र में फतेहवाड़ी कहीद पार्क सोसायटी में कब्जेदार व अन्य कुछ लोगों ने अवैध निर्माण का कार्य शुरू किया था। इस संबंध में महानगरपालिका की ओर से पहले उन्हें नोटिस जारी किए गए, लेकिन नोटिस को इन लोगों ने नजर अंदाज कर दिया। इसके बाद गत 11 सितम्बर को मनपा के एस्टेट विभाग ने पुलिस व एसआरपी की मदद से कार्रवाई आरंभ की थी। अवैध निर्माण के रूप में 32 आवास व 19 कॉमर्शियल इकाइयों पर मनपा का हथौड़ा चलने लगा था। उस दौरान टीम ने 17 आवास और 18 कॉमर्शियल इकाइयां गिरा दीं थीं। इसके बाद शेष एक कॉमर्शियल इकाई तथा आवासों को मंगलवार को गिरा दिया। इसके अलावा जोधपुर, वेजलपुर, सरखेज, मक्तमपुरा में यातायात को बाधित करने वाले अतिक्रमण भी मंगलवार को हटाए गए। इनमें 07 ठेले, 24 बोर्ड-बैनर समेत 47 वस्तुएं जब्त की।