12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अहमदाबाद

बटन सेल निगल गया पांच माह का बच्चा, अहमदाबाद सिविल अस्पताल के चिकित्सकों ने बचाया जीवन

समय पर इलाज न मिलता तो अन्न नली में छेद होकर स्थिति हो सकती थी गंभीर

Google source verification

Ahmedabad: शहर के सिविल अस्पताल के बालरोग सर्जरी विभाग ने पांच माह के बच्चे का जीवन बचा लिया। दरअसल अहमदाबाद निवासी यह बच्चा खेलते-खेलते बटन सेल निगल गया था, जिससे उसकी अन्न नली में गंभीर खतरा पैदा हो गया। लगातार खांसी जैसी समस्या के चलते उसे निजी अस्पताल ले जाया गया उस दौरान तकलीफ का पता चला। बाद में सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार किया गया।सिविल अस्पताल में कान, नाक एवं गला (ईएनटी) और बालरोग सर्जरी विभाग की संयुक्त टीम ने तत्काल बच्चे की स्थिति को गंभीरता से लेकर उपचार प्रारंभ किया।

अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक एवं बाल रोग सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश जोशी के मार्गदर्शन और डॉ. निरखी शाह की टीम ने इमरजेंसी एंडोस्कोपी की प्रक्रिया से बच्चे की अन्न नली के ऊपरी हिस्से में फंसे बटन सेल को सफलतापूर्वक बाहर निकाला दिया। बैटरी के रसायन (केमिकल) से अन्न नली में अल्सर बन गए थे। चिकित्सकों का कहना है कि समय पर इलाज न होता तो बैटरी के केमिकल से अन्न नली में छेद हो सकता था और स्थिति बेहद गंभीर व जानलेवा भी हो सकती थी। ऑपरेशन के बाद बच्चे की स्थिति अच्छी है उसे छुट्टी दे दी गई है।

माता-पिता के लिए चेतावनी

अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जोशी ने बच्चों के अभिभावकों को ऐसी स्थिति से बचने के लिए बच्चों पर सतत नजर रखने की सलाह दी है। बटन सेल, सिक्के या खिलौनों के छोटे हिस्से बच्चों की पहुंच से दूर रखने की हिदायत दी है। ऐसे मामलों में देर करना बच्चे की जान पर भारी पड़ सकता है।