10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अहमदाबाद

अहमदाबाद में आज हीट वेव की चेतावनी, हीट एक्शन प्लान लागू

अहमदाबाद शहर में गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा है। मौसम विभाग ने अगले सात दिनों के लिए शहर के अधिकतम तापमान के 41 डिग्री सेल्सियस व उससे अधिक रहने की आशंका जताई है। बुधवार को भीषण गर्मी की चेतावनी दी है। इसे देखते हुए अहमदाबाद महानगरपालिका ने इस साल भी हीट एक्शन प्लान लागू किया […]

Google source verification

अहमदाबाद शहर में गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा है। मौसम विभाग ने अगले सात दिनों के लिए शहर के अधिकतम तापमान के 41 डिग्री सेल्सियस व उससे अधिक रहने की आशंका जताई है। बुधवार को भीषण गर्मी की चेतावनी दी है।

इसे देखते हुए अहमदाबाद महानगरपालिका ने इस साल भी हीट एक्शन प्लान लागू किया है। शहर के लोगों से सतर्क रहने की अपील करते हुए इस स्थिति से निपटने के लिए कई कदम भी उठाए हैं। सभी अर्बन हेल्थ सेंटर और कॉमन यूनिटी हेल्थ सेंटर पर ओआरएस की व्यवस्था की गई है। आशावर्करों और स्वास्थ्यकर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। शहर में सामाजिक संस्थाओं और स्वैच्छिक संस्थाओं की मदद से 350 से अधिक पानी की प्याऊ की व्यवस्था की गई है, जो जरूरी स्थानों पर सेवा देंगी।

अस्पतालों में बेड, बस स्टैंडों पर ओआरएस की व्यवस्था

मनपा संचालित अस्पतालों में ओआरएस कॉर्नर और हीट-रिलेटेड बीमारियों के लिए अलग बेड की व्यवस्था की है। एएमटीएस डिपो और बीआरटीएस बस अड्डों पर पीने के पानी और ओआरएस उपलब्ध कराए गए हैं।

हर डेढ़ घंटे में पानी पीने की ब्रेक

भीषण गर्मी की चेतावनी को देखते हुए मनपा संचालित स्कूलों में शिक्षकों को बच्चों की सुरक्षा के लिए संवेदनशील बनाया गया है। हर डेढ़ घंटे पर बच्चे पानी पिएं इसके लिए वॉटर ब्रेक की व्यवस्था की गई है।

दोपहर को निर्माण कार्य बंद रखने के निर्देश

मनपा के अनुसार गर्मी के चरम समय यानी दोपहर 1 से 4 बजे तक निर्माण साइटों पर काम बंद करने के निर्देश दिए हैं। सफाईकर्मियों और मजदूरों के कामकाज के समय में भी बदलाव किया गया है। सभी बगीचे सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक खुले रहेंगे। वहां पीने के पानी की सुविधा होगी।

बार-बार पानी पीने, सूती कपड़े पहनने की सलाह

हीट एक्शन प्लान के तहत लोगों को बार-बार पानी पीते रहने, हल्के रंग के ढीले और सूती कपड़े पहनने की सलाह दी है। बाहर निकलते समय छाता, टोपी या कपड़े से सिर ढकें। छाछ, नारियल पानी और ओआरएस का सेवन करें। दोपहर 12 से चार बजे तक घर से निकलना टालें। विशेष कर छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को धूप में बाहर न ले जाएं। तेज धूप में भारी शारीरिक श्रम न करें। चाय, कॉफी और कार्बोनेटेड पेय का सेवन न करें। वासी या भारी भोजन से परहेज करें।