31 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अहमदाबाद
Gujarat: एटीएस ने ऐसे किया दवा की अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश
Play video

Gujarat: एटीएस ने ऐसे किया दवा की अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश

छह आरोपियों को पकड़ा, 107 करोड़ की दवा का तैयार माल जब्त

Google source verification

गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) की टीम ने नींद की गोली बनाने वाली अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। आणंद जिले की खंभात तहसील के नेजा गांव में दबिश देकर छह आरोपियों को पकड़ा है। यहां से नींद की गोली बनाने को तैयार 107 करोड़ रुपए का तैयार माल (ड्रग्स) जब्त किया है। इसके साथ ही 2518 किलो अन्य केमिकल को भी जब्त किया है।

गुजरात एटीएस के उप महानिरीक्षक सुनील जोशी ने संवाददाताओं को बताया कि पकड़े गए आरोपियों में खंभात निवासी रणजीत डाभी, विजय मकवाणा, हेमंत पटेल, लालजी मकवाणा, जयदीप मकवाणा और मध्यप्रदेश के इंदौर निवासी अजय जैन शामिल हैं। इसमें मुख्य आरोपी अजय और रणजीत हैं। फैक्ट्री मालिक की लिप्तता अब तक सामने नही आई है। इन लोगों ने करीब 10-12 दिन से किराए पर कुछ हिस्सा लेकर काम शुरू किया था।