4 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अहमदाबाद

Ahmedabad सिविल अस्पताल में 200 वें ब्रेनडेड मरीज के अंगों का दान, बना रेकॉर्ड

-राज्य का इकलौता अस्पताल जहां ब्रेनडेड मरीज के अंगदान का आंकड़ा 200 पर पहुंचा

Google source verification

अहमदाबाद. एशिया के सबसे बड़े अस्पतालों में शुमार अहमदाबाद के सिविल अस्पताल ने एक और अनूठी सिद्धि अपने नाम की है। यह सिद्धि ब्रेनडेड हुए मरीज के अंगों को दान करने से जुड़ी है। ब्रेनडेड हुए 200वें मरीज के परिजनों ने उनके स्वजन को खोने के बावजूद अन्य लोगों की जिंदगी बचाने को स्वजन के अंगों का दान किया है। बीते साढ़े चार सालों में यह आंकड़ा 200 पर पहुंचा है।

अहमदाबाद सिविल अस्पताल राज्य का पहला और इकलौता अस्पताल बन गया है, जहां 200 ब्रेनडेड मरीज के परिजनों ने मरीज के अंगों का दान किया है।अहमदाबाद सिविल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ.राकेश जोशी ने बताया कि गुरुपूर्णिमा के दिन 200 वें ब्रेनडेड मरीज के अंगों का दान किया गया है। अमरेली निवासी महेशभाई सोलंकी (35) 2 जुलाई की दोपहर बगसरा से हुमापुर गाम जाते समय एक कार की चपेट में आ गए थे। सिर में गंभीर चोटें आने पर उन्हें पहले बगोदरा सिविल, फिर अमरेली सिविल फिर भावनगर सिविल अस्पताल ले जाया गया। 7 जुलाई की रात को अहमदाबाद सिविल अस्पताल लाया गया। 48 घंटे से अधिक गहन उपचार के बाद, 9 जुलाई को चिकित्सकों ने महेशभाई को ब्रेन डेड घोषित कर दिया।

अस्पताल की अंगदान टीम ने उनके परिजनों को अंग दान करने के लिए प्रेरित किया। उनकी सहमति से 200वें ब्रेनडेड अंगदान के रूप में ब्रेननडेड घोषित किए जा चुके महेश सोलंकी के एक लिवर, दो किडनी, दो स्वादुपिंड का दान लिया गया। इनका प्रत्यारोपण सिविल मेडिसिटी परिसर में ही भर्ती मरीजों में किया जाएगा।

हृदय को शहर के सिम्स अस्पताल में भर्ती मरीज में प्रत्यारोपित किया जाएगा।दान में मिले 657 अंग, 638 को जीवनदानडॉ. जोशी ने बताया कि 200 ब्रेनडेड मरीजों के अंगों का दान सिर्फ एक संख्या नहीं है, बल्कि हर अंगदान के पीछे एक परिवार के आंसुओं से दूसरे परिवार के लिए नए जीवन की उम्मीद जगाने की खुशी है। बीते साढ़े चार साल में इन 200 ब्रेनडेड मरीजों के अंगों के दान से कुल 657 अंग दान में मिले। इससे 638 लोगों को नया जीवन मिला है। इसमें अब तक 175 लीवर, 364 किडनी, 14 स्वादुपिंड, 64 हृदय, 6 हाथ, 32 फेफड़े, 2 छोटी आंत और 21 त्वचा दान में प्राप्त हुई हैं।

200 में से 156 पुरुष, 44 महिला ब्रेनडेड अंगदाता

-सिविल अस्पताल में वर्ष 2020 से ब्रेनडेड मरीज के अंगों को दान में लेने की शुरुआत हुई। 200 ब्रेनडेड मरीज अंगदान दाताओं में से 156 पुरुष और 44 महिला अंगदाता हैं।

176 गुजराती, 9 राजस्थान, 6.म.प्र. के, एक नेपाली

सिविल अस्पताल में 200 ब्रेनडेड मरीज अंगदाताओं में सबसे ज्यादा 176 गुजरात के हैं। राजस्थान के नौ, मध्यप्रदेश के छह, उत्तर प्रदेश के पांच , बिहार के तीन हैं। इसके अलावा एक व्यक्ति नेपाल का भी था। गुजरात के 176 अंगदाताओं में से सबसे अधिक 68 अंगदाता अहमदाबाद से हैं।