
अहमदाबाद. आइपीएल फाइनल मैच के टिकट की कालाबाजारी करते हुए शहर से पांच लोगों को पकड़ा गया है। उधर क्राइम ब्रांच की टीम ने भी दो लोगों को पकड़ा है। उनके पास से चार टिकट बरामद की हैं। पकड़े गए आरोपियों में एक का नाम मन पटेल (19) है। ये बोडकदेव में रहता है। दूसरे आरोपी का नाम सफीक उफर् अंसारी (24) है। ये गोमतीपुर कामदार मैदान क्षेत्र का रहने वाला है। इन दोनों को क्राइम ब्रांच की टीम ने सिंधु भवन रोड से पकड़ा है। आरोप है कि ये तय कीमत से तीन से चार गुना कीमत पर आइपीएल फाइनल मैच की टिकट को बेचने की कोशिश में थे। उधर चांदखेड़ा पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ा है। ये टिकट के दाम से तीन गुना तक ज्यादा दाम में टिकटों को बेचने की कोशिश कर रहे थे। न्यू सीजी रोड से दो लोगों को पकड़ा है। इनके पास से 3500 रुपए की दो टिकट मिली हैं, जिन्हें ये 15 हजार में बेचने की कोशिश में थे। इनकी सूचना के आधार पर एक और व्यक्ति को पकड़ा है।