27 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अहमदाबाद

Video news भगवान महावीर जन्मकल्याणक पर भव्य रथयात्रा में पहली बार जुड़ेंगे साठ मंदिर

Ahmedabad भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव के अवसर पर इस बार अहमदाबाद में ऐतिहासिक आयोजन होने जा रहा है। पहली बार पूरे शहर के 60 दिगंबर जैन मंदिरों की ओर से एक साथ भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। आयोजन समिति के अनुसार, यह रथयात्राएं 30 मार्च को सुबह 10 बजे कांकरिया फुटबॉल ग्राउंड पर पहुंचेगी, जहां धर्मसभा […]

Google source verification

Ahmedabad भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव के अवसर पर इस बार अहमदाबाद में ऐतिहासिक आयोजन होने जा रहा है। पहली बार पूरे शहर के 60 दिगंबर जैन मंदिरों की ओर से एक साथ भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। आयोजन समिति के अनुसार, यह रथयात्राएं 30 मार्च को सुबह 10 बजे कांकरिया फुटबॉल ग्राउंड पर पहुंचेगी, जहां धर्मसभा और महोत्सव का आयोजन होगा। इस संंबंध में शुक्रवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी आयोजन समिति के पदाधिकारी एवं पूर्व महापौर गौतम शाह और महावीर कुणावत ने दी।उनके अनुसार शहर के दोनों ओर से निकलने वाली रथायात्राओं में 40 ओपन जीप, 4 डीजे, 10 भगवान की झांकियां, 150 चार पहिया वाहन, 1200 से अधिक दोपहिया वाहन और 2000 से ज्यादा धर्मध्वज शामिल होंगे। लगभग 5000 से अधिक जैन भक्त नगर परिभ्रमण करते हुए कांकरिया फुटबॉल ग्राउंड पर एकत्र होंगे। शाम को धार्मिक नाट्य प्रस्तुति होगी और मुनि प्रणतसागर महाराज अपने संघ सहित उपस्थित रहकर आशीर्वाद देंगे। यह आयोजन पहली बार पूरे दिगंबर जैन समाज को एक मंच पर लाने का प्रयास है, जिससे भगवान महावीर के सिद्धांतों का व्यापक प्रचार होगा।

यह रहेगा रथयात्राओं का मार्ग

पूर्व क्षेत्र से निकलने वाली रथयात्रा सुखरामनगर से रखियाल चार रास्ता, सरसपुर चार रास्ता , बापूनगर चार रास्ता, खोडीयारनगर, विराटनगर चार रास्ता – सोनीनी चाल चार रास्ता , रामराज्यनगर चार रास्ता, सुरेलिया चार रास्ता, रबारी कॉलोनी चार रास्ता, स्वस्तिक चार रास्ता, सेवन्थ डे ब्रिज, आवकार हॉल, मंगलेश्वर महादेव रोड, इसनपुर चार रास्ता , पुष्पकुंज चार रास्ता होते हुए कांकरिया फुटबॉल ग्राउंड पहुंचेगी। इसी तरह पश्चिम क्षेत्र से निकलने वाली यात्नरा सी.जी. रोड, पंचवटी, महालक्ष्मी चार रास्ता, पालडी, जमालपुर ब्रिज, भुलाभाई चार रास्ता होते हुए फुटबॉल ग्राउंड पहुंचेगी।