16 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अहमदाबाद
Video News: एलोविरा के नाम पर विदेश में भेजी 125 किलो नशीली दवाएं
Play video

Video News: एलोविरा के नाम पर विदेश में भेजी 125 किलो नशीली दवाएं

अहमदाबाद. गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) की टीम ने कस्टम क्लियरेंस के फर्जी कागजात बनाकर फर्जी लेबलिंग और डिक्लरेशन कर विदेशों में एटोमिडेट नाम का एनालजेसिक ड्रग (नशीली दवा) एयर कार्गो के जरिए भेजने के एक रैकेट का पर्दाफाश किया। पहली बार ऐसे रैकेट का खुलासा हुआ है। मुंबई एयरपोर्ट पर एयर कार्गो के मलेशिया […]

Google source verification

अहमदाबाद. गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) की टीम ने कस्टम क्लियरेंस के फर्जी कागजात बनाकर फर्जी लेबलिंग और डिक्लरेशन कर विदेशों में एटोमिडेट नाम का एनालजेसिक ड्रग (नशीली दवा) एयर कार्गो के जरिए भेजने के एक रैकेट का पर्दाफाश किया। पहली बार ऐसे रैकेट का खुलासा हुआ है। मुंबई एयरपोर्ट पर एयर कार्गो के मलेशिया जाने वाले पार्सल को जब्त करते हुए सूरत में दबिश देकर एटीएस टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। दो अन्य आरोपी की लिप्तता भी सामने आई है, जिससे उन्हें भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही इन दोनों की भी गिरफ्तारी संभव है।एटीएस के पुलिस अधीक्षक (एसपी) के सिद्धार्थ ने शनिवार को संवाददाताओं को बताया कि गिरफ्तार आरोपी निकुंज गढिया (28) है जो सूरत के कतारगाम क्षेत्र में रहता है। इस मामले में दो और आरोपियों -सूरत के मोटा वराछा निवासी चेतक वावडिया (28) और अमरोली के भौतिक पदमणी (32) की लिप्तता भी सामने आई है, उनसे पूछताछ की जा रही है। इनके विरुद्ध शुक्रवार को एटीएस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।