4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अहमदाबाद

Video News: होटल, रेस्टोरेंट, खाद्य इकाइयों के 30 फीसदी पनीर सैंपल गुणवत्ता जांच में फेल

Ahmedabad. शहर के होटल, रेस्टोरेंट या स्ट्रीट फूड के व्यंजनों में परोसे जाने वाले पनीर के 30 फीसदी सैंपल गुणवत्ता जांच में फेल हुए हैं। यह तथ्य अहमदाबाद महानगर पालिका के स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से एक जनवरी से 31 मार्च के दौरान शहर के होटल, रेस्टोरेंट व अन्य खाद्य पदार्थ की इकाइयों […]

Google source verification

Ahmedabad. शहर के होटल, रेस्टोरेंट या स्ट्रीट फूड के व्यंजनों में परोसे जाने वाले पनीर के 30 फीसदी सैंपल गुणवत्ता जांच में फेल हुए हैं। यह तथ्य अहमदाबाद महानगर पालिका के स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से एक जनवरी से 31 मार्च के दौरान शहर के होटल, रेस्टोरेंट व अन्य खाद्य पदार्थ की इकाइयों से लिए गए सैंपल की जांच रिपोर्ट में सामने आए हैं।

अहमदाबाद मनपा के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को बताया कि एक जनवरी से 31 मार्च के दौरान शहर के होटल, रेस्टोरेंट व अन्य खाद्य इकाइयों से पनीर के 85 सैंपल जांच को लिए थे। इनकी जांच कराने पर 25 सैंपल गुणवत्ता जांच में फेल हुए हैं। जिसमें मुख्य रूप से पनीर में फैट का प्रमाण तय मापदंड से काफी कम था इतना ही नहीं कई तो दूध के पनीर की जगह एनालॉग पनीर थे। यानी कि यह पनी पाम ऑय, दूध पावडर, सोया प्रोटीन, स्टार्च से केमिकल प्रोसेस करके बनाया गया था।

अहमदाबाद मनपा स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि नियमों का उल्लंघन करने वाली इकाइयों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। इनके पास से तीन लाख रुपए का दंड वसूल किया गया है। इसके अलावा जिन होटल, रेस्टोरेंट व खाद्य इकाइयों से एनालॉग पनीर (नॉन डेयरी प्रोडक्ट) मिला उनके विरुद्ध एफएसएसए के तहत एड्यूडिकेटिंग ऑफिसर के समक्ष केस दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू की है। पनीर के सैंपल फेल होने पर अहमदाबाद मनपा की टीम ने शनिवार को शहर के अलग अलग क्षेत्रों से पनीर के 22 सैंपल लिए हैं। जीपीएमसी एक्ट के तहत 70 हजार का दंड वसूल किया है।

15 हजार इकाइयों को निर्देश, पनीर, एनालॉग पनीर का लगाएं बोर्ड

अहमदाबाद मनपा के स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को घोषणा की कि शनिवार को शहर की 15 हजार खाद्य इकाइयों को ई-मेल के जरिए दिशा निर्देश दिए हैं कि वे खाद्य पदार्थ में पनीर का उपयोग हो रहा है या एनालॉग पनीर का उसकी स्पष्टता करते हुए बोर्ड लगाएं। ऐसा नहीं करने पर उनके विरुद्ध एफएसएसएआइ और गुजरात प्रोविन्शियल म्युनिसिपल कोर्पोरेशन्स अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पनीर और एनालॉग पनीर में है बड़ा अंतर

पनीर और एनालॉग पनीर में मुख्य अंतर उनकी बनावट, बनाने की विधि और उसमें मौजूद पोषण तत्व को लेकर है।पनीर, गाय/भैंस के शुद्ध दूध से बनता है। दूध को गर्म करके उसमें नींबू या सिरका डालकर उसे फाड़ा जाता है। उससे उसे तैयार किया जाता है। ऐसे पनीर में प्रोटीन और कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है। प्राकृतिक फैट (दूध का) होता है। यह खाने में नरम और स्वाद में हल्का मीठा होता है। आसानी से टूटता है। आमतौर पर महंगा होता है।

एनालॉग पनीर : वेजिटेबल ऑयल (जैसे पाम ऑयल), दूध पाउडर या सोया प्रोटीनस्टार्च और एडिटिव्स से बनता है। इसे फैक्ट्री में केमिकल/प्रोसेसिंग के जरिए बनाया जाता है। इसमें प्रोटीन कम होते हैं। ट्रांस फैट या अनहेल्दी फैट हो सकते हैं। यह ज्यादा सख्त और रबर जैसा होता है। स्वाद थोड़ा अलग होता है। यह सस्ता होता है।