27 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अहमदाबाद

Video News: अहमदाबाद में टक्कर से बोनट में फंसी बाइक फिर भी नहीं रोकी कार, वीडियो वायरल

बाइक चालक हुआ जख्मी, सरखेज-गांधीनगर-2 ट्रैफिक पुलिस थाने में आरोपी कार चालक के विरुद्ध दर्ज हुआ मामला। पुलिस तलाश में जुटी।

Google source verification

Ahmedabad. शहर के सरखेज-गांधीनगर (एसजी) हाइवे पर शुक्रवार सुबह एक बेकाबू कार के चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक चालक उछलकर सड़क पर गिर गया, लेकिन उसके बावजूद भी कार का चालक नहीं रुका। टक्कर लगने के चलते बाइक कार के बोनट में फंस गई उसके बावजूद भी कार के चालक ने कार को नहीं रोका। काफी दूर तक वह कार को चलाता गया।

आखिरकार इस घटना के चलते कार चालक का कई लोगों ने पीछा किया और उसे रुकने के लिए कहा, जब वह घटनास्थल से काफी दूर आ गया, तब उसने कार को रोका। फिर बाइक को बोनट से निकालने की कोशिश करने लगा। काफी मशक्कत के बाद उसने कार के आगे फंसी बाइक को निकाला और साइड में करने के बाद आरोपी कार लेकर फरार हो गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

बाइक चालक जख्मी, प्राथमिकी दर्ज

इस संबंध में सरखेज गांधीनगर- 2 ट्रैफिक थाने की पुलिस ने आरोपी लाल रंग की कार के चालक विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। बाइक चालक कमलेश पाणखाणिया (47) इस टक्कर के चलते जख्मी हुए हैं। उन्हें पहले उपचार के लिए सोला सिविल अस्पताल में फिर निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। उनके सिर, माथा, छाती और कमर के हिस्से में तथा दोनों पैरों में चोट आई है। पुलिस फरार हुए आरोपी कार चालक की तलाश में जुटी है। इस मामले में कमलेश की पत्नी नेहलबेन ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।