23 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अहमदाबाद
Video News: शोरूम से काले रंग के नए स्कूटर चुराने वाले दो कर्मचारी सहित तीन को पकड़ा
Play video

Video News: शोरूम से काले रंग के नए स्कूटर चुराने वाले दो कर्मचारी सहित तीन को पकड़ा

जोन-5 उपायुक्त की एलसीबी टीम ने जांच करते हुए शोरूम के ही दो कर्मचारियों सहित तीन लोगों को पकड़ा है। इसमें एक नाबालिग भी शामिल है। इनके पास से 25 लाख रुपए कीमत के चोरी हुए 26 स्कूटरों को बरामद किया है।

Google source verification

Ahmedabad. शहर के निकोल थाना क्षेत्र में स्थित एक दुपहिया वाहन शोरूम से आए दिन नए स्कूटरों की चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में जोन-5 उपायुक्त की एलसीबी टीम ने जांच करते हुए शोरूम के ही दो कर्मचारियों सहित तीन लोगों को पकड़ा है। इसमें एक नाबालिग भी शामिल है। इनके पास से 25 लाख रुपए कीमत के चोरी हुए 26 स्कूटरों को बरामद किया है।

जोन-5 उपायुक्त जितेंद्र अग्रवाल ने गुरुवार को संवाददाताओं को बताया कि शोरूम के मैनेजर ने शिकायत दी थी एक जनवरी से अब तक उनके शोरूम से 31 स्कूटर और दो बाइक की चोरी हुई है। एलसीबी जोन-5 टीम ने जांच करते हुए तीन आरोपियों को चिन्हित किया। इसमें से दो शोरूम के ही कर्मचारी हैं। एक नाबालिग है। मुख्य आरोपी नरोडा जवाहरनगरनिवासी शाहिद उर्फ बडा कालू शेख (19) है। इसके अलावा विराटनगर निवासी दिगुराज उर्फ दिगू राठौड़ (22) को भी पकड़ा है। ये पास स्थित एक अन्य वाहन के शोरूम में काम करता है।

काले रंग के स्कूटर को निकालता, 25 हजार तक में बेचता

डीसीपी ने बताया कि आरोपी शाहिद शोरूम में आने वाले हर ऑर्डर में से एक स्कूटर को निकाल लेता था। यह काले रंग के स्कूटर को निशाना बनाता था। स्कूटर में टेक्निकल एवं कंपनी से खामी है, इसलिए सस्ते में बेचने के नाम पर शाहिद 18 से 25 हजार तक में दिगूराज को देता था। दिगूराज इसे पांच, सात हजार रुपए मुनाफा लेकर बेचता था। इनके पास से 26 चोरी हुए स्कूटर जब्त किए हैं।