26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अहमदाबाद
Video News: वस्त्रापुर फायरिंग मामलाः पति ने पत्नी की गोली मार कर की थी हत्या, मामला दर्ज
Play video

Video News: वस्त्रापुर फायरिंग मामलाः पति ने पत्नी की गोली मार कर की थी हत्या, मामला दर्ज

Ahmedabad. शहर के बोडकदेव क्षेत्र के एनआरआई टावर में नवविवाहित दंपती की फायरिंग में मौत के मामले में नया खुलासा हुआ है। पुलिस ने शनिवार को इस संबंध में पति पर पत्नी की गोली मार कर हत्या करने का मामला दर्ज किया है। उसके बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने का उल्लेख किया है।

इस मामले में सरकार की ओर से सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) जयेश ब्रह्मभट्ट ने शिकायतकर्ता बनते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा है कि घटना 21 जनवरी की रात 10:30 बजे से 22 जनवरी की रात 12:12 बजे के बीच एनआरआई टावर में पांचवीं मंजिल पर हुई। यहां रहने वाले यशकुमार सिंह उर्फ यशराजसिंह गोहिल (35) ने उनकी लाइसेंसी रिवॉल्वर से पत्नी राजेश्वरीबा (30) को सिर के पीछे गोली मार कर उनकी हत्या कर दी, उसके बाद खुद को भी उसी रिवॉल्वर से कुछ देर बाद गोली मार कर आत्महत्या कर ली। ज्ञात हो कि यशराज सिंह गोहिल कांग्रेस से राज्यसभा सांसद शक्ति सिंह गोहिल के भतीजे थे।

ट्रिगर पर तय दबाव डाले बिना गोली चलनी संभव नहीं

एफआइआर के तहत प्राथमिक जांच में सामने आया कि अचानक रिवॉल्वर चले और फायरिंग हो ऐसा संभव नहीं है। क्योंकि रिवॉल्वर के ट्रिगर पर सुनिश्चित तरीके से और तय दबाव डाले बिना ट्रिगर दबता नहीं है और गोली चलती नहीं है। जिससे यशकुमार सिंह ने उनकी पत्नी राजेश्वरीबा को जान से मारने के इरादे से रिवॉल्वर के ट्रिगर को सुनिश्चित तरीके से तय दबाव डालकर दबाया और गोली मार कर हत्या कर दी। उसके बाद 108 एंबुलेंस को कॉल कर खुद ही बुलाया। 108 के कर्मचारी ने राजेश्वरीबा को मृत घोषित किया उसके कुछ देर में ही यशकुमार सिंह ने खुद खुद को उसी रिवॉल्वर से सिर में गोली मार कर आत्महत्या कर ली।

रिवॉल्वर में थी दो ही गोली

जोन-1 के उपायुक्त डॉ. हर्षद कुमार पटेल ने शनिवार को संवाददाताओं को बताया कि आकस्मिक मौत का मामला दर्ज करते हुए की गई प्राथमिक जांच में सामने आया कि रिवॉल्वर से पहली गोली चली थी, वह दुर्घटनावश नहीं चली होगी। इरादापूर्वक ही चली होगी। रिवॉल्वर में सिर्फ दो ही गोली थी। एक से राजेश्वरीबा की मौत हुई, जबकि दूसरे से युशकुमार सिंह ने आत्महत्या कर ली। जिससे वस्त्रापुर थाने में यशकुमार सिंह के विरुद्ध हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों के मोबाइल फोन, फोरेंसिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट की डिटेल रिपोर्ट में तथ्य सामने आने पर उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी। कारण का पता नहीं चला है। उसकी जांच की जा रही है।