RBSE 10TH Result Update : राजस्थान के लाखों विद्यार्थियों के लिए (Rajasthan Board Result 2026) महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 10वीं कक्षा का रिजल्ट(10th Result 2026) अब 23 मार्च को जारी नहीं किया जाएगा। पहले यह संभावना जताई जा रही थी कि बोर्ड सोमवार, 23 मार्च को परिणाम घोषित(RBSE Result Date 2026) कर सकता है, लेकिन अब इस पर रोक लग गई है। अब ताजा अपडेट के अनुसार, बोर्ड 30 मार्च तक घोषणा करेगा। हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर नई डेट का ऐलान नहीं किया गया है।