4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर

पीएम मोदी के जन्मदिन पर बनेगा 4 हजार किलो लंगर

लंगर को जायरीन और जरुरतमंदों को वितरित किया जाएगा। कार्यक्रम सेवा पखवाड़ा समारोह के तहत होगा।

Google source verification

अजमेर. पीएम नरेंद्र मोदी के 74वें जन्मदिन पर ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में 17 सितम्बर को चार हजार किलो किलो लंगर तैयार किया जागा। इसमें चावल, देशी घी और सूखे मेवे को शामिल किया जाएगा। यह लंगर जायरीन और जरूरतमंदों को वितरित किया जाएगा।

खादिम सैयद अफशान चिश्ती ने बताया कि ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में लंगर (प्रसाद) पकाने के लिए बड़ी देग है। पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितम्बर को लंगर तैयार होगा। इसमें चावल, शुद्ध घी और सूखे मेवे शामिल होंगे। लंगर को जायरीन और जरुरतमंदों को वितरित किया जाएगा। कार्यक्रम सेवा पखवाड़ा समारोह के तहत होगा।