24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
video – इस criminal के बारे में पढ़कर आप भी चौंक जाएंगे, आखिर यह  लॉ गे्रज्युएट क्यों बन गया criminal
Play video

video – इस criminal के बारे में पढ़कर आप भी चौंक जाएंगे, आखिर यह लॉ गे्रज्युएट क्यों बन गया criminal

जी हां बिल्कुल ठीक सुना है आपने आखिर हुआ बुराई का अंत
Google source verification

जी हां बिल्कुल ठीक सुना है आपने आखिर हुआ बुराई का अंत , हिस्ट्रीशीटर व पुलिस के बर्खास्त सिपाही धर्मेन्द्र चौधरी की हत्या के चौथे आरोपित को कोतवाली थाना पुलिस गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसे ग्यारह महीने से तलाश रही थी। जिला पुलिस ने आरोपित पर 5 हजार रुपए का ईनाम रखा था। अजमेर पुलिस 15 दिन से उसके पीछे थी। उसे बुधवार शाम दौसा के बालाहेड़ी में पुलिस ने दबोचा था। आरोपित

 

पुलिस उप अधीक्षक राजेश मीणा ने बताया कि धर्मेन्द्र चौधरी की हत्या में मुख्य आरोपित भरतपुर बोराज निवासी पप्पूराम मीणा उर्फ झंडे की तलाश में कोतवाली थानाप्रभारी बी.एल. मीणा, सिपाही प्रभात कुमार, भागीरथ, सिविल लाइन्स थाने के हैडकांस्टेबल रामजस, पुलिस लाइन के हैडकांस्टेबल विजय सिंह की टीम लगातार तलाश में जुटी थी।

 

टीम के दौसा में दाखिल होते ही पप्पूराम दिल्ली भाग गया। दिल्ली के मेहरोली, छत्रपुर, मुखर्जीनगर, समयपुर, बादली में दिल्ली पुलिस के सहयोग से दबिश दी लेकिन आरोपित पुलिस टीम के पहुंचने से पहले फरार होने में सफल रहा। थानाप्रभारी मीणा को 23 सितम्बर को पप्पूराम के भुसावर, महुआ दौसा में नजर आने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने कमालपुर, महुआ, खेड़ली, अलवर व दौसा में दबिश दी लेकिन आरोपित पुलिस को चकमा देने में कामयाब रहा।

 

बुधवार शाम पप्पूराम को बालाहेड़ी स्टैण्ड दौसा के पास देखा गया। उसे पुलिस ने शराब के ठेके पर दोस्तों के साथ शराब पीते हुए दबोचा। उसे गुरुवार को पुलिस अजमेर लेकर पहुंची। जहां उसको धर्मेन्द्र चौधरी की हत्या के मामले में गिरफ्तार कर लिया।

 

 

अपने मोबाइल का इस्तेमाल नहीं

पप्पूराम कभी भी अपने मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करता था। वह अपने साथी या किसी राहगीर का मोबाइल इस्तेमाल कर बात करता था। जहां भी जाता 15 से 20 मिनट में पुलिस के भय से जगह छोड़ देता था। आरोपित ग्यारह माह से पुलिस को छकाता रहा।

 

13 दिन में 24 जगह दबिश
एसएचओ मीणा ने बीते 13 दिन में दिल्ली, दौसा, जयपुर , भरतपुर, अलवर व करौली में 24 स्थान पर दबिश दी। पप्पूराम पुलिस कार्रवाई की भनक लगते ही जगह छोड़ देता था। आरोपित बीते 11 माह से कॉलेज के दोस्तों के साथ हॉस्टल में दिल्ली, जयपुर में लम्बा समय बिताया।


गोली मारूंगा या मरूंगा

पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया कि पप्पूराम ने फरारी के दौरान ठान लिया कि वह पुलिस पर फायरिंग करेगा मगर पुलिस के हाथ जिंदा नहीं आएगा। उसका हथियार उसका दोस्त लेकर फरार हो गया वरना वह स्वयं को गोली मार लेता। उसके दोस्त डबलू ने भी महुआ पुलिस पर फायरिंग के बाद खुदको गोली मार ली थी।

 

…थामा संजय का हाथ
पुलिस पड़ताल में पप्पूराम ने बताया कि वह ग्रेज्युएट है। ग्रेज्युएशन के बाद उसने लॉ में दाखिला ले लिया। पुलिस की भर्ती में भी उसने प्रयास किया लेकिन मेरिट में नहीं आ सका। लॉ द्वितीय वर्ष में पढ़ाई के दौरान संजय मीणा के सम्पर्क में आया तो अपराध की दुनियां में धंसता चला गया। उसके खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण, मारपीट के 5-6 मुकदमें दर्ज है। पुलिस आरोपित से पूछताछ में जुटी है।

 

 

प्रेमिका के चक्कर में जेल

पप्पूराम ने बताया कि वह एक युवती से प्रेम करता था। वह उसको भगा ले गया लेकिन उसके परिजन की शिकायत पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। प्रेमिका को अगवा करने के आरोप में वह पहली बार चार महिने जेल में रहा। जेल से लौटा तब तक उसकी दुनिया बदल चुकी थी।

 

हमेशा गैंगवार की आशंका
पप्पूराम ने बताया कि धर्मेन्द्र चौधरी का भतीजा वरुण चौधरी लगातार उसकी तलाश में लगा हुआ था। गिरोह में गैंगवार की आशंका बनी रहती थी। वरुण व उसकी गैंग ने भरतपुर में उसका पीछा भी किया था लेकिन वह भागने में कामयाब रहा। गैंगवार की आशंका के चलते ही वह कभी घर पर नहीं ठहरता था। दिनभर इधर-उधर भटके के बाद रात खेतों में गुजारता था।

 

यह है मामला-

पुलिस के अनुसार 11 माह पहले 10 नवम्बर 16 को इंडोर स्टेडियम के बाहर हिस्ट्रीशीटर धर्मेन्द्र चौधरी की गोली मार कर हत्या की गई थी। हत्याकांड के मुख्य आरोपित संजय मीणा, शेरसिंह ने कुछ दिन बाद ही कोतवाली थाना पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया। वहीं अनुसंधान अधिकारी सिविल लाइंस थानाप्रभारी करण सिंह खंगारोत ने हत्याकांड के तीसरे आरोपित कृष्ण कुमार को तीन माह पहले गिरफ्तार किया। पुलिस को हत्याकांड में मास्टर माइंट भू-कारोबारी विक्रम शर्मा और संजय राठौड़ की तलाश है।

बड़ी खबरें

View All

अजमेर

राजस्थान न्यूज़