
अजमेर. अलवर जिले के थानागाजी में 26 अप्रेल को हुई हैवानियत घटना के विरोध में भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रदेशभर में राज्यपाल के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन दिया गया. वहीं कई जगह प्रदर्शन किया गया। अजमेर में शहर भाजपा की ओर से जिलाध्यक्ष शिवशंकर हेड़ा के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने राज्यपाल के नाम जिला कलक्टर विश्वमोहन शर्मा को ज्ञापन सौंपा। अजमेर में भाजपा के एक मंडल अध्यक्ष की माता के निधन के चलते प्रदर्शन नहीं कर मौन जुलूस के रूप में भाजपाई कलक्ट्रेट पहुंचे। हेड़ा ने बताया कि बहुत ही शर्मनाक व दर्दनाक घटना होने के 11 दिन के बाद भी पुलिस प्रशासन की ओर से कार्रवाई नहीं दर्शाता है कि पुलिस प्रशासन की क्या मन: स्थिति है। सरकार को तुरंत कार्रवाई करते हुए शेष सभी अपराधियों को गिरफ्तार करने और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।