28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
देश में खुलेंगे विदेशी विश्वविद्यालय, एआई से रहें सावधान- प्रधान
Play video

देश में खुलेंगे विदेशी विश्वविद्यालय, एआई से रहें सावधान- प्रधान

अजमेर

•

image

Dilip Sharma

•

Updated: 19 Jun 2025, 11:09 PM IST

केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, चेट जीपीटी जैसी तकनीक पर मनुष्य को लगाम लगाते हुए इस पर हावी होना पड़ेगा। इनसे रोजगार के प्रोफाइल बदल रहे हैं। युवाओं को इसकी चिंता करते हुए समाधान निकालना होगा। यह बात उन्होंने गुरुवार को बांदरसींदरी स्थित राजस्थान केन्द्रीय विश्वविद्यालय के नौवें दीक्षांत समारोह में कही। इस दौरान संकायवार टॉपर्स को पदक और पीएचडी धारकों और अन्य को डिग्री वितरित की गई।प्रधान ने कहा कि जीवन में शिक्षा और दीक्षा कभी समाप्त नहीं होती। जीवन भर सीखने की लालसा होनी चाहिए। राजस्थान सहित देश के कई शिक्षण संस्थान गुणवत्ता के नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। नीट और जेईई जैसी परीक्षाओं में विद्यार्थी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।