22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
chetichand festival : आयो लाल झूलेलाल , ध्वजारोहण के साथ हुआ चेटीचंड महोत्सव का आगाज
Play video

chetichand festival : आयो लाल झूलेलाल , ध्वजारोहण के साथ हुआ चेटीचंड महोत्सव का आगाज

सिंधी समाज के इष्टदेव झुलेलाल के पर्व चेटीचंड का सोमवार को झंडारोहण के साथ हर्षोल्लास से आगाज हुआ।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Sonam Ranawat

•

Updated: 2 Apr 2019, 1:15 PM IST

ब्यावर. सिंधी समाज के इष्टदेव झुलेलाल के पर्व चेटीचंड का सोमवार को झंडारोहण के साथ हर्षोल्लास से आगाज हुआ। सोमवार को शाम नंदनगर झुलेलाल मंदिर पर झंडारोहण कर झूलेलाल के पंजड़ो के साथ कार्यकम हुए। अमर लाल ओ अमरलाल….,मुहिंजी बेडी अथई विच सीर…, मा त अहिया ,अहिया, पंहिंजे लाल जो… आदि पंजड़े गाकर झुलेलाल की स्तुति की गई। बैंड और ढ़ोल की धुन पर श्रद्धालुओं ने जमकर सिंधी छेज नृत्य किया।

 

मीडिया प्रभारी नरेन्द्र जेसवानी ने बताया कि शाम को चालिहो सेवा मंडल के तत्वावधान में झुलेलाल की आरती की गई। जिसमे प्रथम तीन आकर्षक महाआरती की थाली को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर लक्ष्मण गुरनानी, दयाल गुरनानी, भगवान दरयानी, डॉ एच के आनन्दानी, हरीश मलकानी, पुरषोत्तम केवलानी, लक्ष्मण हरवानी, हरिकिशन तिलोकानी, नीतू उदानी, रेशमा पुरस्वनि, दिनेश पंजाबी, महेश खत्री, हरगुन लालवानी, केशव कंजानि, सुंदर वासवानी, रामचन्द भोजवानी, कमल चंचलानी आदि मौजूद रहे।