17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर

No video available

कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की…देखें Video

कांग्रेसियों ने राहुल गांधी के खिलाफ टिप्पणी पर जताई नाराजगी

Google source verification

अजमेर. नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को आतंकी बताने और जान से मारने की धमकी देने के खिलाफ शुक्रवार को कांग्रेसियों ने कलक्ट्रेट पर जबरदस्त प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस से जमकर धक्का-मुक्की हुई। इससे बेरिकेड गिर पड़े। बाद में कांग्रेसियों ने जिला कलक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।केंद्रीय मंत्री सहित भाजपा-शिव सेना शिंदे गुट की तरफ से नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ अनर्गल टिप्पणी के विरोध में कांग्रेसी सड़कों पर उतरे। ज्योतिबाफुले सर्कल से कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला। कलक्ट्रेट पर नारेबाजी और प्रदर्शन किया।

गिर पड़े बेरिकेड

कांग्रेसियों को देखकर पुलिसकर्मियों ने कलक्ट्रेट का गेट बंद कर दिया। इसके आगे बेरिकेड लगा दिए। गुस्साए कांग्रेस नेता बेरिकेड पर चढ़ गए। पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की हुई। इस दौरान बेरिकेड गिर गए।

चैंबर के बाहर धक्का-मुक्की

जिला कलक्टर लोकबंधु को ज्ञापन देने के दौरान कांग्रेसियों ने उनके चैंबर के बाहर डेरा जमाया। अतिरिक्त कलक्टर गजेंद्र सिंह राठौड़ ज्ञापन लेने आए तो पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन और अन्य ने इंकार कर दिया। इस दौरान युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित मल्होत्रा, डॉ. सुनील लारा, एनएसयूआई के छात्र अंकित घारू, निर्मल बेरवाल, पार्षद नरेश सत्यावना की पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की हो गई।

राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

कांग्रेसियों ने जिला कलक्टर लोकबंधु को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी, डॉ. राजकुमार जयपाल, डॉ. श्रीगोपाल बाहेती, महेंद्र सिंह रलावता, डॉ.द्रोपदी कोली, कमल बाकोलिया, हरिसिंह गुर्जर, देशराज मेहरा, अंकुर त्यागी ने ज्ञापन में बताया कि केंद्रीय मंत्री सहित भाजपा एवं उसके सहयोगी दलों के नेता लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ भड़काऊ बयान एवं अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं। इनके खिलाफ कार्रवाई जरूरी है। बयानबाजी संवैधानिक मूल्यों के खिलाफ है। लगातार घटनाएं जारी रही तो कांग्रेसी देशव्यापी आंदोलन करेंगे।