3 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर

अजमेर में बोले डॉ. अब्दुल्ला: कभी एक नहीं हो सकते नेशनल कॉन्फ्रेस और भाजपा

अब्दुल्ला ने कहा कि देशहित में गठबंधन जरूरी है। भारत एक खूबसूरत बाग है, जहां नफरत की कोई जगह नहीं है। हमें इस बाग को सुरक्षित और भावी पीढ़ी के लिए बचाना है।

Google source verification

अजमेर. जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम और नेशनल क्रॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारुक अब्दुल्ला ने कहा कि भाजपा और नेशनल क्रॉन्फ्रेंस कभी एक नहीं हो सकते हैं। भाजपा नफरत को बढ़ावा देती है, हम अमन-खुशहाली पसंद हैं। दोनों की सोच बिल्कुल अलग है। यह बात उन्होंने ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह की जियारत के बाद पत्रकारों से बातचीत में कही।

डॉ. फारुक ने कहा कि भाजपा और नेशनल क्रॉन्फ्रेंस के नजरिए में बहुत फर्क है। दोनों दलों का एक होना अथवा सियासी जुगलबंदी मुश्किल है। सीएम उमर अब्दुल्ला ने पिछले दिनों जेड-मोड़ सुरंग टनल के उद्घाटन पर पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। इसका आशय कुछ अलग नहीं निकाला जाना चाहिए।

हमले और बढ़ेंगे….

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हमले के सवाल पर डॉ. अब्दुल्ला ने कहा कि ऐसे हमले और बढ़ेंगे। यह आमजन और विशिष्ट व्यक्तियों की सुरक्षा पर सवालिया निशान है। गुंडों-अवांछित तत्वों पर कड़ी कार्रवाई जरूरी है।

बर्फ जमेगी तो मिलेगा पानी

डॉ. अब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू-कश्मीर और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी बहुत जरूरी है। बर्फ से ही गर्मियों में पानी का संकट दूर होगा। राजौरी में बीमारी से हुई लोगों की मौत के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसके वायरस की तलाश जारी है। निश्चित तौर पर सरकार इससे निबटने को तैयार है।

देशहित में गठबंधन जरूरी

इंडिया गठबंधन में विरोधाभास के सवाल पर अब्दुल्ला ने कहा कि देशहित में गठबंधन जरूरी है। भारत एक खूबसूरत बाग है, जहां नफरत की कोई जगह नहीं है। हमें इस बाग को सुरक्षित और भावी पीढ़ी के लिए बचाना है। इंडिया गठबंधन उसी प्रयास में लगा है।

रेल नेटवर्क जरूरी

अब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में रेल नेटवर्क जरूरी है। 25 जनवरी को कश्मीर देश के रेल नेटवर्क से जुड़ेगा। मैं उस ट्रेन का पहला मुसाफिर बनूंगा तो श्रीनगर तक यात्रा करेगा। यह राज्य की तरक्की, पर्यटन और सुरक्षा के लिए अहम है।