30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
मदार स्टेशन पर ट्रेन में बैठी महिला के गले से तोड़ी चेन
Play video

मदार स्टेशन पर ट्रेन में बैठी महिला के गले से तोड़ी चेन

मामला दर्ज : वारदात के बाद आरोपी फरार  
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Manish Kumar Singh

•

Updated: 3 Jul 2023, 8:11 AM IST

अजमेर. मदार रेलवे स्टेशन पर रविवार शाम ट्रेन में सफर कर रही महिला यात्री के गले से चेन स्नैचर सोने की चेन तोड़कर उतर गया। पीडि़त ने ट्रेन की चेन पुलिंग कर रोकने का प्रयास किया लेकिन तब तक ट्रेन रफ्तार पकड़ चुकी थी। पीडि़ता की शिकायत पर जीआरपी थाने में शिकायत दी। जहां पुलिस ने प्रकरण दर्जकर लुटेरे की तलाश शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार सुन्दर विलास निवासी अंकुर अग्रवाल पत्नी शिल्पा के साथ जयपुर-भोपाल ट्रेन से अजमेर लौट रहे थे। मदार स्टेशन प्लेटफार्म नम्बर 3 पर ठहराव के बाद ट्रेन ज्योंहि अजमेर की तरफ रवाना हुई अचानक एक युवक ने खिड़की के पास बैठी शिल्पा के गले पर झपट्टा मारकर 2 तोला सोने की चेन तोड़ ली। तब तक ट्रेन रफ्तार पकड़ चुकी थी। अंकुर ने चेन पुलिंग की कोशिश की लेकिन ट्रेन नहीं रुकी। अग्रवाल ने जीआरपी थाने में शिकायत दी। पुलिस ने लूट का मामला दर्ज किया।

मदार स्टेशन पर ट्रेन में बैठी महिला के गले से तोड़ी चेन
Wahid Pathan IMAGE CREDIT:

बस स्टैण्ड पर भी तलाश

जीआरपी थाने की टीम दम्पती के साथ मदार स्टेशन पहुंची। इससे पहले रोडवेज बस स्टैण्ड पर संदिग्ध की तलाश की गई, हालांकि आरोपी का सुराग नहीं लग सका।

नहीं है सीसीटीवी कैमरे

संभवत: चेन स्नैचर को मदार स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरे नहीं होने का पता है। यही कारण है कि वह अजमेर रेलवे स्टेशन पहुंचने से पहले मदार स्टेशन पर वारदात अंजाम देकर आसानी से स्टेशन के बाहर निकल गया।