27 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
आनासागर झील से सड़-गल चुके फ्लोटिंग ब्रिज की छुट्टी
Play video

आनासागर झील से सड़-गल चुके फ्लोटिंग ब्रिज की छुट्टी

अब नए सिरे से बनवाया जाएगा  
Google source verification

अजमेर. आनासागर पुरानी चौपाटी के पास बने फ्लोटिंग (हैंगिंग) ब्रिज को बुधवार को हटा दिया गया। नगर निगम की टीम ने क्रेन की मदद से पानी में जंग खाकर गल चुके फ्लोटिंग ब्रिज को बाहर निकाला। पुरानी चौपाटी को क्रिश्चियन गंज चौपाटी से जोड़ने वाले इस ब्रिज को नई तरह से तैयार किया जाएगा। दोबारा बनाए जाने वाले ब्रिज को किस रूप में बनाया जाएगा इस पर तकनीकी रिपोर्ट बनाई जाएगी। संभवत: इसे पानी से ऊंचा रखा जाएगा जिससे यह पानी से नहीं गल सके। स्मार्ट सिटी के तहत इस ब्रिज को करीब पांच साल पहले आरएसआरडीसी ने तैयार किया था। पिछले करीब डेढ़ साल से यह जंग खा रहा था। कई जगह से इसकी चादर गल गई। यह अनुपयोगी पड़ा था।