30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
RPSC: काउंसलिंग के लिए तुरन्त भरें विस्तृत आवेदन पत्र
Play video

RPSC: काउंसलिंग के लिए तुरन्त भरें विस्तृत आवेदन पत्र

इनमें शामिल अभ्यर्थियों के विस्तृत आवेदन पत्रों की जांच काउंसलिंग के माध्यम से होगी।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 15 Nov 2019, 3:12 PM IST

अजमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग के तत्वावधान में वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2018 (टीएसपी/नॉन-टीएसपी) के अभ्यर्थियों (aspirants) की विषयवार काउंसलिंग 18 नवंबर से प्रारंभ होगी। अभ्यर्थियों का विस्तृत आवदेन पत्र भरना जारी है।

वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2018 (टीएसपी/नॉन-टीएसपी) की पात्रता की जांच के लिए विचारित सूचियां 29 जुलाई से 21 अगस्त तक जारी की गई थी। इनमें शामिल अभ्यर्थियों के विस्तृत आवेदन पत्रों (detailed form ) की जांच काउंसलिंग के माध्यम से होगी।

जांच में पात्र पाए जाने वाले अभ्यर्थियों का अंतिम परिणाम जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी विस्तृत आवेदन पत्र डाउनलोड कर भरने में जुटे हैं। अभ्यर्थियों को इसकी दो प्रतियां स्व प्रमाणित दस्तावेजों के साथ काउंसलिंग के दौरान कार्यालय में व्यक्तिगत (personally) उपस्थिति देनी होगी। निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित नहीं हाने अभ्यर्थी को काउन्सलिंग से वंचित (absent) किया जाएगा।

3 दिसंबर को होगा दीक्षांत समारोह

महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय का नवां दीक्षांत समारोह 3 दिसंबर को होगा। राज्यपाल कलराज मिश्र 33 टॉपर्स को पदक, एक कुलाधिपति पदक और 18 शोध उपाधियां बांटेंगे। इसके अलावा वे विश्वविद्यालय के गोद लिए और ढोला-मारू के नरवर गांव का दौरा भी करेंगे।
कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह ने पत्रकारों को बताया कि समारोह में कुलाधिपति एवं राज्यपाल कलराज मिश्र (kalraj mishra), उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी और अन्य शामिल होंगे। मुख्य वक्ता मैग्सेसे पुरस्कार विजेता वाटरमैन राजेंद्र सिंह (rajendra singh) होंगे। वर्ष 2017 की 74 हजार 06 डिग्रियां तैयार कर कॉलेज भेजी जा रही हैं। कॉलेज इनका 4 दिसंबर से वितरण शुरू करेंगे। टॉपर्स-शोधार्थियों सहित सभी डिग्रियों को प्रबंध मंडल और एकेडेमिक कौंसिल ग्रेस पास कर चुकी है।

राज्यपाल जाएंगे नरवर
कुलपति ने बताया कि राज्यपाल कलराज मिश्र विश्वविद्यालय के गोद लिए नरवर गांव का दौरा भी करेंगे। गांव का अंत्योदय और स्मार्ट विलेज के रूप में विकास किया जाएगा। राज्यपाल वहां विकास कार्यों के अलावा ग्रामीणों से मुलाकात कर सकते हैं। विश्वविद्यालय इसकी तैयारियों में जुट गया है।