अजमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग (rpsc ajmer) के तत्वावधान में सोमवार को को खाद्य सुरक्षा (food security officer) अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा विभाग) संवीक्षा परीक्षा (टीएसपी और नॉन टीएसपी)-2019 का आयोजन होगा। अजमेर जिला मुख्यालय पर होने वाली परीक्षा में 24 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे।
Read More: Water Crisis: 24 तो छोडि़ए 48 घंटे में भी नहीं मिल रहा है पानी
सचिव रेणु जयपाल ने बताया कि परीक्षा 25 नवंबर को सुबह 9 से 12 बजे तक होगी। परीक्षा अजमेर (ajmer) जिला मुख्यालय पर होगी। आयोग अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र अपलोड करने के अलावा केंद्रों का (exam center) निर्धारण कर चुका है। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक पर आवेदन पत्र क्रमांक (application number) और जन्म तिथि (date of birth) से प्रवेश पत्र (admission letter) डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा सिटिजन एप में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल (recruitment portal) से भी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
Read More: पैंथर की मौजूदगी के पक्के सबूत, पगमार्क मिले,घुर्राने की आवाज रिकॉर्ड
पहुंचना होगा एक घंटा पूर्व
आयोग ने परीक्षा के लिए 67 केंद्र बनाए हैं। अभ्यर्थियों (aspirants)को परीक्षा केन्द्र पर एक फोटो एवं मूल फोटो पहचान-पत्र (photo-ID) के साथ एक घंटा पूर्व उपस्थिति देनी होगी। यहां इनकी पुख्ता जांच होगी। इनके अभाव में उन्हें केंद्रों पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
Read More: बिजली चोरी रोकने के लिए हिट रहा अजमेर डिस्कॉम का फार्मूला
पढ़ें यह खबर भी
निर्धारित सीट पर देने होंगे प्रवेश, बनानी पड़ेगी वेबसाइट
महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय (mdsu ajmer) ने सम्बद्ध कॉलेज पर पैनी निगरानी की तैयारी कर ली है। सभी कॉलेज को विषयवार आवंटित सीट पर ही प्रवेश देने होंगे। स्वीकृत सीट से ज्यादा दाखिलों पर कॉलेज-विद्यार्थियों का परिणाम (students result) रोका जाएगा। इसके लिए अधिसूचना जारी हो गई है। विश्वविद्यालय से करीब 300 कॉलेज सरकारी और निजी कॉलेज सम्बद्ध है। इनमें भीलवाड़ा, टोंक, नागौर और अजमेर के बीएड, स्नातक-स्नातकोत्तर कॉलेज शामिल हैं। निजी कॉलेज से विश्वविद्यालय को क्षमता से अधिक सीट पर दाखिले देने, बिना मंजूरी के विषय खोलने, एक से ज्यादा संस्थानों से सम्बद्धता, संसाधनों की कमी जैसी शिकायतें मिलती रही हैं। लेकिन विश्वविद्यालय स्तर पर जुर्माना अथवा औपचारिक कार्रवाई होती रही है।