30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RPSC: नवंबर और दिसंबर में होंगी आयोग की कई परीक्षाएं

प्रतियोगी परीक्षाएं नवंबर और दिसंबर 2019 तक चलेंगी। आयोग इनकी परीक्षा तिथियां जारी कर चुका है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 15 Oct 2019, 10:06 AM IST

rpsc exam calendor

rpsc exam calendor

अजमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग (rpsc ajmer) की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाएं (recruitment exam) नवंबर और दिसंबर 2019 तक चलेंगी। आयोग इनकी परीक्षा तिथियां जारी कर चुका है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी परीक्षा
आयोग के तत्वावधान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी (food security officer)(चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा विभाग) संवीक्षा परीक्षा (टीएसपी और नॉन टीएसपी)-2019 का आयोजन 25 नवंबर को सुबह 9 से 12 बजे तक अजमेर जिला मुख्यालय (ajmer district) पर होगा।

read more: Mdsu: विश्वविद्यालय में ही जंचेंगी students की कॉपियां

उपाचार्य-अधीक्षक एवं समूह अनुदेशक परीक्षा
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में उपाचार्य-अधीक्षक (vice principa-suprintendent) संवीक्षा परीक्षा-2018 भी अजमेर जिला मुख्यालय पर होगी। संयुक्त सचिव नीतू यादव के अनुसार कि 4 नवंबर को सुबह 10 से 12 बजे तक सिविल (civil), दोपहर 2 से 4 बजे तक इलेक्ट्रिकल (electrical), 5 नवंबर को सुबह 10 से 12 बजे तक कंप्यूटर साइंस (computer science), दोपहर 2 से 4 बजे तक इलेक्ट्रॉनिक्स एन्ड कम्यूनिकेशन विषय की परीक्षा होगी। जबकि 6 नवंबर को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक मेकेनिकल और दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक इन्फॉरमेशन टेक्नोलाजी (IT) विषय की परीक्षा होगी।समूह अनुदेशक/सर्वेयर/सहायक शिक्षुता सलाहकार ग्रुप-द्वितीय (टीएसपी-नॉन टीएसपी) संवीक्षा परीक्षा-2018 का आयोजन 7 नवंबर सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा।

read more: पुष्कर में सरकारी जमीन पर दुकानें बना कर रहे अवैध किराया वसूली

सहायक अभियंता मुख्य परीक्षा दिसंबर में
सहायक अभियंता (assistant engineer)(सिविल/विद्युत/यांत्रिकी/कृषि) संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा-2018 का आयोजन 3 से 5 दिसंबर तक कराया जाएगा। पहले परीक्षा 9 से 11 अक्टूबर तक होनी थी। कार्मिक विभाग ने हाल में पत्र भेजकर परीक्षा तिथि (exam date) आगे बढ़ाने की अनुशंषा की थी। आयोग ने फुल कमीशन की बैठक के बाद परीक्षा तिथि आगे बढ़ाई है।

read more: एक दिन में प्रिंसीपल बन गई स्कूल में पढऩे वाली बालिका

अक्टूबर में जनसंपर्क अधिकारी परीक्षा
आयोग 22 अक्टूबर को सूचना एवं जनंसपर्क विभाग (public relation dept) में जनसंपर्क अधिकारी भर्ती परीक्षा-2019 का आयोजन करेगा। इससे पहले 9 से12 अक्टूबर तक वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी परीक्षा कराई गई थी।

read more: Protest : रोडवेज कर्मचारियों किया प्रदर्शन देखिए वीडियो