11 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर
Weather Update: अजमेर में तेज हवा के साथ बौछारों ने भिगोया
Play video

Weather Update: अजमेर में तेज हवा के साथ बौछारों ने भिगोया

पश्चिमी विक्षोभ के चलते आगामी दिनों में कई स्थानों पर बरसात और अंधड़ आ सकता है। मैदानी इलाकों में इससे बरसात हो सकती है।

Google source verification

अजमेर. शनिवार सुबह से मंडराते बादलाें ने शाम को चुप्पी तोड़ी। पहले तेज हवा संग धूल उड़ी। बाद में शहर और आसपास के इलाकों में बरसात हुई। तेज हवा से घरों में गमले, कई जगह तिरपाल, हल्के सामान उड़ गए। लोगों को गर्मी से राहत मिली।

सुबह से बादलों की टुकडि़यां आसमान में मंडराई। दिनभर तेज धूप और गर्माहट रही। शाम करीब 7.30 बजे अचानक मौसम बदला। तेज हवा संग धूल उड़ी। इसके बाद सिविल लाइंस, पुलिस लाइन, वैशाली नगर, पुष्कर रोड, लोहागल रोड, पंचशील, हरिभाऊ उपाध्याय नगर, रामगंज, स्टेशन रोड, कचहरी रोड, सुभाष नगर, गुलाबबाड़ी, मेयो लिंक रोड, नसीराबाद और अन्य इलाकों में तेज बौछारों ने भिगोया। बरसात का दौर आधा घंटे तक चला। माकड़वाली, होकरा, तबीजी, कायड़, सराधना और आसपास के इलाकों में भी बौछारें गिरीं।