28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
सर्वे भवंतु सुखिन: के मंत्र से पूरित है भारतीय संस्कृति- भडाणा
Play video

सर्वे भवंतु सुखिन: के मंत्र से पूरित है भारतीय संस्कृति- भडाणा

अजमेर

•

image

Dilip Sharma

•

Updated: 21 Jun 2025, 11:20 PM IST

अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पर शनिवार को पटेल मैदान में जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाणा ने कहा कि भारतीय संस्कृति ‘सर्वे भवंतु सुखिन:’ के मंत्र को आत्मसात किए हुए है। योग दिवस के माध्यम से यह संदेश संपूर्ण विश्व में गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में संपूर्ण विश्व को योग विद्या अपनाने का मौका प्रदान किया है। प्रत्येक व्यक्ति को योग के माध्यम से स्वस्थ रहकर मानवता के लिए कार्य करना चाहिए।