4 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर
वीडियो… RPSC पेपर लीक के विरोध में युवा महाआक्रोश रैली, अब शुरू होगा मार्च, आरपीएससी के बाहर बढ़ी सुरक्षा
Play video

वीडियो… RPSC पेपर लीक के विरोध में युवा महाआक्रोश रैली, अब शुरू होगा मार्च, आरपीएससी के बाहर बढ़ी सुरक्षा

RPSC Paper leak
Google source verification

अजमेर

image

Amit Kakra

Jul 18, 2023

अजमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं के पेपर लीक के विरोध में मंगलवार को सुबह 10 बजे शुरू होने वाला करीब दो घंटे बाद भी शुरू नहीं हुआ। महाघेराव में कार्यकर्ता के पहुंचने की संख्या काफी धीमी रही। महाघेराव के लिए पुलिस लाइन से सेंट्रल जेल की ओर आने वाली रोड पर पंडाल बनाया गया है। जहां, युवा मोर्चा व भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं।
कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरू होने वाला था। लेकिन सुबह 12 बजे तक बड़ी संख्या में कार्यकर्ता नहीं जुटे। युवा मोर्चा पदाधिकारियों ने 20 हजार से ज्यादा युवाओं के जुटने का दावा किया था। लेकिन कार्यकर्ता एक साथ नहीं पहुंचे। कार्यकर्ताओं की पहुंचने की गति काफी धीमी है। इसके चलते प्रदर्शन में काफी देर हो रही है।
तेजस्वी सूर्या, सी पी जोशी करेंगे संबोधित
प्रदर्शन में शामिल होने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या, युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष सांसद बालकनाथ सहित भाजपा व युवामोर्चा के के अन्य पदाधिकारी संबोधित करेंगे। हालांकि दोपहर करीब 12 बजे तक वे कार्यक्रम स्थल नहीं पहुंचे।
आरपीएससी के बाहर सुरक्षा बढ़ाई
उधर आरपीएससी में RAS परीक्षा के इंटरव्यू चल रहे हैं। स्कूल लेक्चरर परीक्षा के भूगोल विषय की काउंसलिंग जारी है। इसके चलते जिला पुलिस की ओर से भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से लेकर आरपीएससी तक बेरीकेट्स लगाए हैं।
स्कूल की जल्दी छुट्टी
प्रदर्शन के चलते मार्ग बाधित होने के कारण मंगलवार को सोफिया स्कूल की जल्दी छुट्टी कर दी गई। इसी तरह मार्ग में आने वाले अन्य शिक्षण संस्थाओं में भी जल्दी छुट्टी की कवायद रही।

बड़ी खबरें

View All

अजमेर

राजस्थान न्यूज़