16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर
18 साल बाद रूपारेल नदी परवान पर, जयसमंद बांध में आया साढ़े नौ फीट पानी
Play video

18 साल बाद रूपारेल नदी परवान पर, जयसमंद बांध में आया साढ़े नौ फीट पानी

वर्ष 2006 में आया था ऐसा पानी, पहाड़ों में जमकर बरसे मेघ, देखने पहुंचे लोग

Google source verification

अलवर. जिले के मालाखेडा क्षेत्र में अरावली पर्वत के पहाड़ों में भारी बारिश होने के साथ ही रूपारेल नदी में पानी का बहाव परवान पर है। वर्ष 2006 के बाद रूपारेल नदी बड़ी तीव्र वेग से बह रही है। रविवार से नदी में पानी आ रहा है, जो सोमवार को भी तेज गति से बहता रहा। क्षेत्र के लोगों का मानना है अगर भरतपुर के ओर जाने वाले पानी को रोक कर जयसमंद में मोड़ दिया जाता तो संपूर्ण पूर्वी क्षेत्र के अलवर जिले को भारी लाभ मिलता।

बाराबियर से बहने वाली रूपारेल अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र, अलवर शहर, राजगढ़ लक्ष्मणगढ़, रामगढ़, घाट गांव से होकर भरतपुर की ओर जाती है। नटनी का बारा से निर्भयपुरा, चांद पहाड़ी, सारंगपुरा, मोहम्मतपुर, नावली, जाटोली, कल्याणपुर, सोहनपुर, रूपवास, महुआखुर्द, बांदीपुर, कैरवाड़ा, नैथला, जातपुर, खेड़ली सैयद गांव से होते हुए राजगढ़, लक्ष्मणगढ़, रामगढ़, विधानसभा के गांवों से हुए हभरतपुर की ओर तेजी से बह रही है। बारिश के बाद कैरवाड़ा में भोमियाजी के, खेड़ली सैयद क्षेत्र में चामुंड माता के लोग दर्शनाें को पहुंचे। क्षेत्रवासियों के अनुसार 2006 में रूपारेल नदी में ऐसा पानी आया था।