जिले भर में इंद्रदेव मेहरबान हुए। रात्रि को बारिश के बाद गुरुवार को भी रुक-रुक कर बारिश होती रही। दोपहर पहाड़ी पर स्थित बाला किला का मेघ मल्हार के साथ बादलों ने अभिनंदन किया। यह नजारा पूरे दिन बन रहा। लोगों ने इस नजारे को अपने मोबाइल में कैद किया और मौसम का आनंद लिया। पिछले तीन दिनों से क्षेत्र में बारिश नहीं होने से लोग गर्मी से काफी परेशान हो रहे थे। बारिश होने के बाद फिर से सभी के चेहरे खिल उठे और गर्मी से राहत भी मिली।