अलवर. भिवाड़ी में हाउसिंग बोर्ड के सेक्टर एक मे जलदाय विभाग द्वारा निर्मित पानी की टंकी ढह जाने से छह लोग घायल हो गए। टंकी गिरने से कोर्ट परिसर में बना एक कमरा टूट गया। घायलों का इलाज जारी है। घटना स्थल पर अलवर जिला कलक्टर इंद्रजीत सिंह व एसपी राजीव पचार पहुंचे। दोनों ने घटना स्थल का मुआयना किया। जिला कलक्टर ने इस मामले में तुरंत एक्शन लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं।
जिला कलक्टर ने कहा कि टंकी धवस्त होने की सूचना मिली तो वे और एसपी इंजीनियर टीम के साथ मौके पर पहुंचे है। इस मामले में एफआइआर दर्ज की जाएगी। जिस स्तर पर लापरवाही हुई है, जांच की जाएगी और कार्रवाई की जाएगी। कलक्टर ने कहा कि हमारी मौके पर विजिट का कारण यही है कि ऐसी घटना आगे नहीं घटे। इस मामले में कोई भी अपराधी होगा, उनपर कार्रवाई की जाएगी। इस घटना में एक बच्ची गंभीर घायल है। उसके इलाज के लिए सीएमएचओ व अन्य मेडिकल अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है।